एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी को हाल ही में रोहित शेट्टी की मूवी 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। इसमें वो एक पुलिस ऑफिसर के रोल में थीं। आने वाले दिनों में श्वेता तिवारी करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज में नजर आएंगी। इसमें वो एक डॉन लेडी का किरदार निभाती दिखेंगी, जो साड़ी पहनती है और सिगरेट पीती है।