टॉलीवुड

इंतजार खत्म ! इस दिन रिलीज होगा अल्लू अर्जुन की 500 करोड़ी ‘पुष्पा 2’ का धमाकेदार टीजर

pushpa 2 teaser: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने खूब धमाल मचाया था अब फिल्म का दूसरा पार्ट धमकने वाला है, जिसे लेकर सभी को बेसब्री से इंतजार है। अब के टीजर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसमें बताया गया है कि इसे कब रिलीज किया जाएगा।
2 min read
• •
Mar 01, 2023
pushpa 2
pushpa 2

pushpa 2 teaser: ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग पिछले साल अगस्त से शुरू हो चुकी है। अल्लू अर्जुन ने हाल ही में फिल्म का वाइज़ैक से जुड़ा शेड्यूल पूरा किया है। उसके बाद अब वो हैदराबाद में शूट कर रहे हैं। एक्टर भी अपने फैंस की लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फैंस फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के टीजर को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल की ‘Pushpa 2’ के टीजर की रिलीज डेट सामने आ गई है। रिपोर्ट में टीजर की रिलीज डेट से पर्दा उठाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबाकि मेकर्स अब इस फिल्म के टीजर को रिलीज करने के तैयारी कर रहे है। खबरों के मुताबिक फिल्म पुष्पा 2 का टीजर 8 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। 08 अप्रैल को अल्लू का 41वां जन्मदिन है ऐसे में अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर शेयर किया जाएगा।

हालांकि 'पुष्पा 2' के टीजर को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन फिल्म की टीजर की इस रिलीज डेट के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हैं। पुष्पा 2 की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म अगले साल यानी 2024 में रिलीज होगी।

आपको याद हो तो फिल्म पुष्पा: द राइज पिछले साल 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन लाल चंदन के तस्कर पुष्पराज के किरदार में थे तो वहीं, रश्मिका ने उनकी लेडी लव श्रीवल्ली का रोल निभाया था। फिल्म को खूब पसंद किया गया था।

अब फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है खबरों के मुताबिक 'पुष्पा 2' कुल 10 भाषाओं में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ में कैमियो कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ट्वीट कर भड़कीं यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों प्रेग्नेंट बीवियां

Published on:
01 Mar 2023 01:18 pm
Also Read
View All
‘वो मुझे न मार सकते हैं, न गोली चला सकते हैं’, ‘जेलर 2’ के लिए हां करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने रजनीकांत के सामने रखी थी शर्त

रजनीकांत की ‘Jailer 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज, मेकर्स ने OTT को लेकर लिया बड़ा फैसला

‘जेलर 2 में तमन्ना भाटिया के लिए एक गाना रख लीजिए’, रनजीकांत ने डायरेक्टर से की रिक्वेस्ट तो मिला जबरदस्त जवाब

कौन हैं अपेक्षा पोरवाल? साउथ मेगास्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के ट्रेलर में आईं नजर, कथक डांस की ले चुकीं ट्रेनिंग

एटली ने पत्नी के आउटफिट और अपने कलर पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब, बोले- मुझे 4 बार हीरो बनने का ऑफर मिला था