टॉलीवुड

पिता बनने के बाद गुस्से से लाल क्यों हुए राम चरण, बेटी को गोद में उठाकर ले जाना पड़ा अस्पताल, वीडियो वायरल

Ram Charan Mobbed By Crowd: साउथ एक्टर राम चरण हाल ही में पत्नी उपासना और जुड़वा बच्चों से मिलकर बाहर आए, जहां उन्हें बेकाबू भीड़ ने घेर लिया।
2 min read
Feb 01, 2026
Ram Charan Mobbed By Crowd
Ram Charan (सोर्स- @TweetRamCharan)

Ram Charan Mobbed By Crowd: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण के लिए खुशियों का पल उस समय तनाव में बदल गया, जब वो अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला और नवजात जुड़वा बच्चों से मिलने हैदराबाद के एक अस्पताल पहुंचे। अपने साथ दो साल की बेटी क्लिन कारा को गोद में लिए राम चरण जैसे ही अस्पताल परिसर में पहुंचे, वहां मौजूद प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। ये नजारा कैमरों में कैद हो गया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में क्या-कुछ आया नजर? (Ram Charan Mobbed By Crowd)

वीडियो में साफ दिखता है कि राम चरण अपनी बेटी को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि चारों ओर से लोग उनके करीब आने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे हैं। सुरक्षा कर्मी मौजूद होने के बावजूद स्थिति कुछ समय के लिए बेकाबू हो गई। अभिनेता के चेहरे पर बेचैनी और गुस्सा साफ नजर आया, क्योंकि उनकी प्राथमिकता उस वक्त सिर्फ अपनी बेटी की सुरक्षा थी।

राम चरण के घर आईं खुशियां

ये घटना ऐसे समय पर हुई है, जब राम चरण और उपासना के परिवार में खुशियों का माहौल है। हाल ही में दंपती ने एक बेटे और एक बेटी का स्वागत किया है। इस खुशखबरी की जानकारी खुद मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। उन्होंने इसे परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद बताते हुए सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद किया था। इसके अलावा खुद राम चरण और उपासना ने भी इस गुड न्यूज को शेयर किया है।

हालांकि, अस्पताल के बाहर हुई इस घटना ने फैंस के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि सेलिब्रिटी होने का मतलब ये नहीं कि उनकी निजी जिंदगी और बच्चों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जाए। कुछ लोगों ने इसे नागरिक समझ की कमी ताया, तो कई यूजर्स ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

राम चरण और उपासना की शादी

राम चरण और उपासना की शादी 2012 में हुई थी और 2023 में उनकी पहली बेटी क्लिन कारा का जन्म हुआ। अब जुड़वा बच्चों के आगमन के साथ उनका परिवार और बड़ा हो गया है। फैंस जहां इस खुशी में शामिल होना चाहते हैं, वहीं यह घटना याद दिलाती है कि उत्साह और जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी है।

Updated on:
01 Feb 2026 03:31 pm
Published on:
01 Feb 2026 03:12 pm