टॉलीवुड

क्या ‘पुष्पा’ की राह चले राम चरण? PEDDI का फर्स्ट लुक देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Ram Charan Upcoming Movie Peddi: साउथ स्टार राम चरण की नई फिल्म का नाम फाइनल हो गया है। राम चरण के बर्थडे पर इसका फर्स्ट पोस्टर जारी किया गया। इसके लुक से लोग पुष्पा से कंपेयर कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2025, 12:24 PM IST
Ram Charan Upcoming movie
Ram Charan Upcoming movie

Ram Charan Upcoming Movie Peddi First Look: राम चरण की अगली फिल्म का टाइटल 'पेड्डी' (PEDDI) रखा गया है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है जिसे डायरेक्टर बुची बाबू सना बना रहे हैं। इसे पहले RC16 कहा जा रहा था। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और वृद्धि सिनेमा के वेंकटा सतीश किलारु मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

राम चरण की अगली फिल्म पेड्डी का फर्स्ट लुक 

रामचरण ने खुद इनके पोस्टर अपने इंस्टग्राम हैंडल पर शेयर किए हैं। पहले पोस्टर में राम चरण लंबे बाल, बिखरी दाढ़ी, नथ और मुंह में सिगार के साथ बेहद इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। उनका ये अवतार अब तक के सभी किरदारों से बिल्कुल अलग है।

दूसरे पोस्टर में क्रिकेट बैट के साथ दिखे

दूसरे पोस्टर में राम चरण एक पुराने क्रिकेट बैट को पकड़े हुए गांव के मैदान में खड़े हैं। इससे साफ है कि फिल्म की कहानी गांव की पृष्ठभूमि और खेल से जुड़ी हो सकती है। ये एक इमोशनल और एक्शन से भरपूर ग्रामीण स्टोरी वाली मूवी हो सकती है।

पेड्डी की स्टारकास्ट 

इस फिल्म में राम चरण के साथ कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म में म्यूजिक दे रहे हैं ए. आर. रहमान, सिनेमैटोग्राफी करेंगे आर. रत्नवेलु, एडिटिंग करेंगे नवीन नूली और प्रोडक्शन डिजाइन देख रहे हैं अविनाश कोल्ला।

PEDDI की हो रही ‘पुष्पा’ से तुलना

फिल्म के पोस्टर पर आए लोगों के रिएक्शन

राम चरण की ये नई फिल्म और इसका लुक दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। इसकी तुलना लोग अल्लु अर्जुन की मूवी पुष्पा से कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसका लुक कुछ-कुछ पुष्पा जैसा ही है। एक यूजर ने लिखा- 300 करोड़ आराम से कमाएगी। एक ने लिखा- मेगा पावर लोडिंग। बहुत से लोग इस लुक को देख फायर वाली इमोजी भी पोस्ट कर रहे हैं।

गेम चेंजर हुई थी फ्लॉप

वैसे राम चरण की पिछली मूवी गेम चेंजर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। 450 करोड़ की मूवी ने 182 करोड रुपये ही कमाए थे। अब देखना ये है कि इनकी नई मूवी कितने करोड़ रुपये कमाएगी।

Updated on:
27 Mar 2025, 12:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं