टॉलीवुड

रवि मोहन की निजी जिंदगी में आया भूचाल! ब्रेकअप की खबरों के बीच पूर्व पत्नी आरती रवि ने अब कसा तंज

Ravi Mohan Ex Wife Aarti Ravi Cryptic Post: तमिल एक्टर रवि मोहन की निजी जिंदगी में एक बार फिर भूचाल आ गया है। अब पूर्व पत्नी का उनके रूमर्ड रिश्ते पर बातों ही बातों में तंज आया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
May 16, 2026
Ravi Mohan Ex Wife Aarti Ravi Cryptic Post
Ravi Mohan Ex Wife Aarti Ravi Cryptic Post (सोर्स- एक्स)

Ravi Mohan Ex Wife Aarti Ravi Cryptic Post: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता रवि मोहन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। पिछले कुछ समय से उनकी पर्सनल लाइफ लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब उनकी पूर्व पत्नी आरती रवि ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट साझा किया है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। लोग इसे अभिनेता और सिंगर केनीशा फ्रांसिस के साथ जुड़ी खबरों से जोड़कर देख रहे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

आरती रवि का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल (Ravi Mohan Ex Wife Aarti Ravi Cryptic Post)

आरती रवि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों ने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। उन्होंने लिखा कि सोए हुए शेर को कभी नहीं जगाना चाहिए और अगर वो मां शेरनी हो तो मामला और गंभीर हो जाता है।

आरती ने आगे कहा कि उनकी चुप्पी को कमजोरी समझने की गलती नहीं करनी चाहिए। अगर बच्चों और सम्मान की रक्षा की जरूरत पड़ी तो वो दुनिया के सामने सच रखने से पीछे नहीं हटेंगी। उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।

रवि मोहन और केनीशा के रिश्ते पर फिर उठे सवाल

दरअसल, हाल ही में सिंगर केनीशा फ्रांसिस ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते में दूरी की अफवाहें तेज हो गईं। रवि मोहन के साथ केनीशा के ब्रेकअप के चर्चे तेज हो गए। कुछ समय पहले केनीशा पर आरोप लगे थे कि वो रवि मोहन और आरती के रिश्ते टूटने की वजह बनीं। हालांकि सिंगर ने हमेशा इन बातों से इनकार किया और खुद को केवल अभिनेता का भावनात्मक सहारा बताया।

लेकिन अब आरती के नए पोस्ट ने एक बार फिर पुराने विवाद को हवा दे दी है। फैंस लगातार इस पूरे मामले पर अपनी राय दे रहे हैं। कई लोग आरती का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

15 साल की शादी टूटी (Ravi Mohan Ex Wife Aarti Ravi Cryptic Post)

रवि मोहन और आरती की शादी साल 2009 में हुई थी। दोनों की जोड़ी को तमिल इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में गिना जाता था। इस शादी से उनके दो बेटे भी हैं। लेकिन साल 2024 में अभिनेता ने अचानक अपने अलग होने की जानकारी देकर सभी को चौंका दिया था।

बाद में आरती ने दावा किया था कि उन्हें इस फैसले की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा था कि यह खबर उनके और बच्चों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं थी। वहीं रवि मोहन ने भी आरोप लगाया था कि अलगाव के बाद उन्हें अपने बच्चों से मिलने तक नहीं दिया गया।

सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल

आरती रवि का ये पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कई यूजर्स इसे सीधे तौर पर रवि मोहन और केनीशा फ्रांसिस से जोड़ रहे हैं। वहीं कुछ लोग आरती की हिम्मत और धैर्य की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

फिलहाल अभिनेता रवि मोहन या केनीशा फ्रांसिस की तरफ से इस नए पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन इतना जरूर है कि इस पूरे विवाद ने एक बार फिर तमिल फिल्म इंडस्ट्री में हलचल बढ़ा दी है।


Updated on:
16 May 2026 01:35 pm
Published on:
16 May 2026 01:35 pm