16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया’, प्रीति जिंटा के लिए सेलिना जेटली ने लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट, बताया सबसे खास दोस्त

Celina Jaitly Emotional Note For Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने हाल ही में अपनी दोस्त और अभिनेत्री प्रीति जिंटा के लिए खास पोस्ट लिखा।

2 min read
Google source verification
Celina Jaitly Emotional Note For Preity Zinta

Celina Jaitly Emotional Note For Preity Zinta (सोर्स- celinajaitlyofficial )

Celina Jaitly Emotional Note For Preity Zinta: बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। घरेलू हिंसा मामले में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद अभिनेत्री भावनात्मक दौर से गुजर रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी करीबी दोस्त प्रीति जिंटा के लिए एक ऐसा पोस्ट लिखा, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। अपने लंबे नोट में सेलिना ने प्रीति को मुश्किल वक्त में अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। सेलिना ने क्या कुछ लिखा है, चलिए जानते हैं।

मुश्किल समय में दोस्त बनीं सहारा (Celina Jaitly Emotional Note For Preity Zinta)

हाल ही में सेलिना जेटली धर्मशाला में पंजाब किंग्स का मैच देखने पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रीति जिंटा के साथ समय बिताया। मैच के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं और एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने बताया कि जिंदगी के सबसे कठिन समय में प्रीति जिंटा हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं।

सेलिना ने लिखा कि लोग प्रीति की खूबसूरती और शानदार अभिनय के बारे में जानते हैं, लेकिन उनके दिल की खूबसूरती उससे भी कहीं ज्यादा बड़ी है। उन्होंने प्रीति को सिर्फ सफल अभिनेत्री ही नहीं बल्कि करोड़ों लोगों के दिलों की रानी भी हैं।

‘क्वीन जो किंग्स की मालिक है’

अपने पोस्ट में सेलिना ने मजाकिया लेकिन प्यार भरे अंदाज में प्रीति जिंटा को किंग्स की क्वीन कहा। दरअसल प्रीति आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की को-ओनर हैं और अक्सर टीम को सपोर्ट करते हुए स्टेडियम में नजर आती हैं। पिछले मैच में सेलिना भी प्रीति की टीम को चेयर करने के लिए पहुंची थीं।

निजी जिंदगी में चल रहा है मुश्किल दौर

सेलिना जेटली का ये पोस्ट ऐसे समय आया है जब उनकी निजी जिंदगी में बड़ा विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस ने उनके पति पीटर हाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अभिनेत्री ने पति पर घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला भारतीय न्याय संहिता और घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि जांच एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर पीटर हाग की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बेटे की कब्र पर पहुंचीं थीं अभिनेत्री

कानूनी विवाद के बीच सेलिना ने हाल ही में एक भावुक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें वो अपने बेटे की कब्र पर जाती दिखाई दी थीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। अभिनेत्री के इस दर्द को देखकर कई फैंस भावुक हो गए और उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी।

गौरतलब है कि सेलिना और पीटर हाग ने साल 2010 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों जुड़वां बेटों के माता-पिता बने। बाद में उन्हें फिर जुड़वां बच्चों का सुख मिला, लेकिन दिल की बीमारी के कारण उन्होंने अपने एक बच्चे को खो दिया था। इस हादसे ने अभिनेत्री को अंदर तक तोड़ दिया था।