
Vishal Dadlani On NEET Paper Leak (सोर्स- एक्स)
Vishal Dadlani On NEET Paper Leak: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर मचा विवाद अब सिर्फ छात्रों तक सीमित नहीं रह गया है। लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने पूरे देश में आक्रोश का माहौल बना दिया है। इसी बीच मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने भी इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर किया गया उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग उनका समर्थन कर रहे हैं।
NEET परीक्षा को लेकर उठे विवाद के बीच विशाल ददलानी ने शिक्षा व्यवस्था और राजनीतिक सिस्टम दोनों पर सवाल उठाए। उन्होंने अपने पोस्ट में लोगों से अपील की कि वोट देते समय समझदारी दिखाएं और ऐसे लोगों को जिम्मेदारी न दें जो शिक्षा और युवाओं के भविष्य की अहमियत नहीं समझते।
विशाल का कहना है कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से सबसे ज्यादा नुकसान उन लाखों छात्रों को होता है, जो दिन-रात मेहनत करके परीक्षा की तैयारी करते हैं। एक गलती की वजह से कई बच्चों के सपने टूट जाते हैं और उनका मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है।
विशाल ददलानी का पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ शुरू कर दी। खासतौर पर छात्रों ने उनकी बात का समर्थन किया और कहा कि आखिर कोई बड़ा सेलिब्रिटी खुलकर इस मुद्दे पर बोला है।
कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि पेपर लीक अब देश की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बन चुका है। लोगों का कहना है कि मेहनत करने वाले छात्रों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की जरूरत है। कुछ लोगों ने सरकार और एजेंसियों से सख्त कार्रवाई की मांग की, जबकि कई यूजर्स ने दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही।
इस साल आयोजित NEET-UG परीक्षा के बाद अचानक विवाद शुरू हो गया, जब छात्रों ने दावा किया कि कुछ सवाल पहले से वायरल गेस पेपर से मिलते-जुलते थे। इसके बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हुईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आने लगीं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि परीक्षा से जुड़े कुछ लोगों ने बड़ी रकम लेकर प्रश्नपत्र लीक किया था। मामले में कई राज्यों में छापेमारी और पूछताछ भी की गई। बढ़ते विवाद और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। अब दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है।
Published on:
16 May 2026 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
