16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मल्लिका शेरावत का डीप कट ब्लाउज देख Cannes में हुआ था हंगामा, 20 साल बाद बोलीं अभिनेत्री- तब लोगों ने कहा ये तो हदें पार

Mallika Sherawat Cannes Bold Look: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल के अपने बोल्ड लुक को एक बार फिर याद किया है। कैसे उन्होंने सनसनी मचा दी थी, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

2 min read
Google source verification
Mallika Sherawat Cannes Bold Look

Mallika Sherawat Cannes Bold Look (सोर्स- एक्स)

Mallika Sherawat Cannes Bold Look: बॉलीवुड की सबसे बेबाक और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली मल्लिका शेरावत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि 20 साल पुरानी याद है, जिसने उस दौर में पूरे देश में हलचल मचा दी थी। साल 2005 में जब मल्लिका ने पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में कदम रखा था, तब उनके लुक और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर जबरदस्त चर्चा हुई थी। अब अभिनेत्री ने उसी पल को याद करते हुए बताया कि उस समय लोगों ने उनके पहनावे को बहुत ज्यादा बोल्ड बताया था, लेकिन आज वही चीजें आम हो चुकी हैं।

इंटरनेशनल रेड कार्पेट तक का सफर (Mallika Sherawat Cannes Bold Look)

मल्लिका शेरावत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने कान्स डेब्यू की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वो अभिनेता जैकी चैन के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ने फिल्म 'द मिथ' में साथ काम किया था और उसी फिल्म के सिलसिले में वो कान्स पहुंचे थे।

मल्लिका ने याद किया कि उन्होंने उस दौरान एक बेहद डीप नेक ब्लाउज के साथ घाघरा पहना था। उस वक्त उनके इस लुक ने इंटरनेशनल मीडिया तक में जगह बना ली थी। अभिनेत्री ने कहा कि उनके कपड़ों को लेकर इतना शोर मचा था कि मशहूर मैगजीन टाइम में भी उनका जिक्र किया गया था और उनकी तुलना हॉलीवुड आइकन ब्रिजिट बार्डो से की गई थी।

‘तब लोगों को लगा था बहुत ज्यादा है’ (Mallika Sherawat Cannes Bold Look)

मल्लिका ने अपने पोस्ट में लिखा कि एक छोटे शहर की लड़की के लिए ये सब किसी सपने जैसा था। उन्होंने कहा कि उस दौर में लोग उनके फैशन सेंस को लेकर हैरान थे और कई लोगों ने इसे जरूरत से ज्यादा बोल्ड बताया था। हालांकि अब समय बदल चुका है और आज ऐसे फैशन को सामान्य माना जाता है।

मल्लिका का मानना है कि उस समय उन्होंने जो आत्मविश्वास दिखाया था, वही उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग बनाता था। उन्होंने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी और कभी भी आलोचनाओं से घबराईं नहीं। यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में गिना जाता है।

बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री

मल्लिका शेरावत ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में कीं जिन्होंने उन्हें अलग पहचान दिलाई। उन्होंने सिर्फ ग्लैमरस रोल ही नहीं निभाए, बल्कि अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का ध्यान भी खींचा। मर्डर से मिली लोकप्रियता के बाद उन्होंने लगातार कई चर्चित फिल्मों में काम किया।

वो 'वेलकम', 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'अग्ली और पगली', 'डबल धमाल' और 'हिस्स्' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मल्लिका का अंदाज हमेशा बाकी अभिनेत्रियों से अलग रहा। उन्होंने बॉलीवुड में उस समय बोल्ड इमेज बनाई जब इंडस्ट्री में इस तरह के फैशन और किरदारों को लेकर काफी झिझक थी।

लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी

हाल ही में मल्लिका ने फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी नजर आए थे। फिल्म के जरिए दर्शकों ने उन्हें लंबे समय बाद फिर से स्क्रीन पर देखा।

इसके अलावा चर्चा है कि मल्लिका जल्द ही करण जौहर के शो द ट्रेटर्स इंडिया के दूसरे सीजन में भी दिखाई दे सकती हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।