टॉलीवुड

15 साल की उम्र में पिता की हुई मौत, संघर्ष की भट्टी में तपकर बना सुपर स्टार, इस हीरो की आंखें हुईं वायरल

Prithviraj Sukumaran Film: मलयालम के एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी जिंदगी की स्ट्रगल स्टोरी के साथ आज बहुत आगे बढ़ चुके हैं। एक्टर के अपकमिंग मूवी 'आडु जीवितम' (The Goat Life) का एक पोस्टर जारी हुआ है। पोस्टर इतना तगड़ा है जिसका इंटरनेट पर काफी सेंसेशन बना हुआ है।  
2 min read
• •
Jan 12, 2024
prithviraj_sukumaran.jpg
15 साल के थे सालार एक्टर, जब पिता की हो गई थी मौत

Prithviraj Sukumaran Film: पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म 'आडु जीवितम' (The Goat Life) का पोस्टर सोशल मीडिया पर सुपरस्टार प्रभास ने जारी किया है। ये पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में सबसे ज्यादा एक्टर की आंखें ध्यान खींच रही हैं। बोलती आंखों में दर्द, गुस्सा, बेबसी, विरोध सब कुछ दिख रहा है। पोस्टर में पृथ्वीराज सुकुमारन की आंखें आग लगा रही हैं।


फिल्म के पोस्टर बना सोशल मीडिया सेंसेशन
मलयालम इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पृथ्वीराज की यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन Blessy ने किया है। पृथ्वीराज सुकुमारन की यह फिल्म सर्वाइवल ड्रामा पर आधारित है। फिल्म 2008 में आए मलयालम नॉवल Aadujeevitham पर आधारित है। फिल्म में पृथ्वीराज के साथ अमाला पॉल भी नजर आएंगी, जो इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। बता दें, कि फिल्म में पृथ्वीराज ने फिल्म में 'नजीब' का किरदार निभाया है और इसके लिए उन्होंने 5 साल का हार्ड वर्क किया है।

एक्टर का करियर
पृथ्वीराज मलयालम सिनेमा का बड़ा नाम हैं। एक्टर होने के साथ ही ये डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और प्लेबैक सिंगर भी हैं। इनके नाम साउथ की कई हिट मूवीज हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन हाल ही प्रभास के साथ फिल्म 'सलार' में 'राज वर्धा मन्नार' का रोल किया था।

काम उम्र में उठा गया था पिता का साया
पृथ्वीराज के लिए चाइल्डहुड डेज इतने अच्छे नहीं रहे क्योंकि जब वे सिर्फ 15 साल के थे तब इनके पिता सुकुमारन का सिर्फ 49 साल में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। पृथ्वीराज के पिता सुकुमारन भी मलयालम इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। एक्टर के तौर पर कई फिल्में करने के बाद नेगेटिव किरदारों में भी उन्होंने पहचान बनाई थी। कम उम्र में उनके निधन से पृथ्वीराज टूट गए थे और उनके लिए वह समय निकालना बहुत मुश्किल था। पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद पृथ्वीराज ने अपनी जिम्मेदारियां संभाली। इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई के बाद उन्होंने भी पिता की ही तरह फिल्मी दुनिया का रुख किया और काफी मेहनत के बाद पृथ्वीराज आज साउथ सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं।

Published on:
12 Jan 2024 12:57 pm