टॉलीवुड

सपना चौधरी का एक बार फिर दिखा देसी अंदाज, हरियाणवी सॉन्ग ‘राम की सू’ हुआ रिलीज

सपना बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।

2 min read
Aug 23, 2018
Sapna Chaudhary
Sapna Chaudhary

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों बॉलीवुड, भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में सपना का नया गाना 'राम की सू' यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इसमें वह देसी लुक में कुछ ज्यादा ही जच रही हैं। इससे पहले इस गाने का टीजर रिलीज हुआ था। इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला। कुछ दिनों पहले ही उनका एक और वीडियो सॉन्ग 'विदाई' रिलीज हुआ था। इसे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

सपना का है ठेठ हरियाणवीं अंदाज
गाने 'राम की सू' में सपना का ठेठ हरियाणवी अंदाज दिखाई दे रहा है। उन्होंने इस गाने में हरियाणवी ड्रेस पहनी हुई है। इस गाने के शुरूआत में सपना कई लड़कियों संग नदी की ओर जाती हुई दिखती हैं। साथ ही गाने में नंद लाल का भी जिक्र होता दिख रहा है। ये बेहद खूूबसूरत गीत है। वहीं गाने के साथ-साथ सपना भी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस गाने को हरियाणवी सिंगर सोमवीर कथुरवाल ने अपनी आवाज दी है।

रह चुकी हैं 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट
सपना 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। वहां से लौैटने के बाद उन्हें नेम और फेम दोनों ही मिला। इसके बाद सपना ने कई फिल्में साइन की। वह भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री तक में अपने डांस से आग लगा चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना 2' में आइटम सॉन्ग किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इससे पहले वह हिंदी फिल्म 'नानू की जानू' में स्पेशल सॉन्ग में नजर आई थीं।

Updated on:
23 Aug 2018 02:26 pm
Published on:
23 Aug 2018 01:39 pm