टॉलीवुड

Superstar Teaser: सपना चौधरी का देसी स्वेग, बढ़ा देगा दिलों की धड़कने

वह 'बिग बॉस 11' की केंटेस्टेंट रह चुकी हैं। वहां से लौटने के बाद उन्होंने काफी ख्याति बटोर चुकी हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2018, 11:19 AM IST
Sapna Chaudhary
Sapna Chaudhary

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के अपने कमाल के लटके झटकों से जानी जाती हैं। हाल ही में हरियाणवी गाना 'सुपरस्टार...' का टीजर इंटरनेट पर जारी किया गया है, जिसमें उनका देसी स्वेग नजर आ रहा है। इस वीडियो में वह बेहद हॉट भी नजर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले हरियाणवी गाना 'राम की सु...' रिलीज किया गया था, जो कि उन पर ही फिल्माया गया था। ये गाना सुपरहिट हुआ था। अब इस नए गाने 'सुपरस्टार...' का टीजर भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सपना का है देसी स्वेग

सपना के जलवे इन दिनों हरियाणा से लेकर पूरे देश में छाए हुए हैं। एक के बाद उनके कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हो रहे हैं। इतना ही नहीं बिग बॉस के बाद से लौटने के बाद से सपना के पुराने गाने भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहे हैं। इन नए गाने 'सुपरस्टार...' के टीजर में सपना का देसी स्वेग काफी जबरदस्त है। इसमें उनका बेहद हॉट लुक नजर आ रहा है, जो आपको एक बार फिर से उनका दीवाना बनने पर मजबूर कर देगा।

इन गानों पर भी मचा चुकी हैं धमाल

सपना बॉलीवुड के कई गानों पर धमाल मचा चुकी हैं। इसमें फिल्म 'नानू की जानू' के गाने 'तेरे ठुमके...' पर सपना ने अभय देओल के साथ धूम मचाया था, साथ ही फिल्म 'वीरे की वेडिंग' के गाने हट 'जा ताउ...' पर अपने डांस का जलवा बिखेरा था। इसके अलावा वह अपने डांस का जलवा पंजाबी गाने और भोजपुरी गानों पर बिखेर चुकी हैं। बता दें कि वह 'बिग बॉस 11' की केंटेस्टेंट रह चुकी हैं। वहां से लौटने के बाद उन्होंने काफी ख्याति बटोर चुकी हैं।

Updated on:
31 Aug 2018, 11:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं