सोनू निगम की आवाज में 'पलटन' का यह नया गाना 'रात कितनी...' बॉर्डर पर खड़े सैनिकों की भावनाओं को बयां करता है। इस गाने में फिल्म में लीड रोल अदा कर रहे अर्जुन रामपाल, गुरमीत चौधरी, सोनू सूद और हर्षवर्धन राने नजर आ रहे हैं। इस गाने में यह दिखाया गया है कि भारतीय सेना के जवानों के लिए सभी त्योहार बॉर्डर पर ही होते हैं। निर्माताओं ने इस गाने को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'कितनी कहानियां और यादें ले आती है हर रात... यहां उन यादों को याद किया गया है जो हमारे सैनिकों को ताकत देती हैं और आशा करते हैं कि वे इन सब बाधाओं को पार कर लेंगे।' इस गाने के लिरिक्स जावेद अख्तर ने दिए और संगीत अनु मलिक ने दिए हैं।