गौरतलब है कि फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की कहानी दिल्ली की रहने वाली चार बचपन की फ्रेंड्स कालिंदी (करीना कपूर), अवनी (सोनम कपूर), साक्षी (स्वरा भास्कर) और मीरा (शिखा तलसानिया) पर आधारित है। बता दें कि यह फिल्म 1 जून, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था। यह फिल्म शशांक घोष के निर्देशन में बनी थी।