12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: पिता ने पत्नी आैर बेटे से बचाने की लगार्इ गुहार तो पुलिस ने उल्टा पीड़ित को ही भेज दिया जेल

पिता को 16 साल का बेटे आैर पत्नी द्वारा पीटते हुए सामने आया वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 28 Aug 2018, 6:19 PM IST

news

VIDEO: पिता ने पत्नी आैर बेटे से बचाने की लगार्इ गुहार तो पुलिस ने उल्टा पीड़ित को ही भेज दिया जेल

गाजियाबाद।पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी करने वाले इस शख्स ने अब पुलिस ने अपनी दूसरी पत्नी आैर बच्चों से बचाने की गुहार लगार्इ है।लेकिन पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर उसे ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।हालांकि इसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ।जिसमें शख्स को उसकी पत्नी आैर नाबालिग बेटा-बेटी पकड़कर जमकर पिटार्इ कर रहे है।इस पर गाजियाबाद पुलिस ने भी शख्स की आेर से शिकायत पर मिलने पर कार्रवार्इ की बात कही है।यह मामला गाजियाबाद के सिहानी थाने का है ।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

पहली पत्नी की मौत के बाद कर ली थी दूसरी शादी, अब हुआ ये हाल

तस्वीरों में बीवी बच्चो से मार खाता ये शख्स जसवीर है। जिसने 16 साल पहले पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी मुन्नी नाम की महिला से की थी। जसवीर की पहली पत्नी से एक बेटी थी। जिसे वह उसके मामा के घर छोड़ आया। आरोप है कि इसके बाद भी उसकी दूसरी पत्नी मुन्नी उसे भाइयों से अलग हिस्सा करने के कहती है।एेसा न करने पर आए दिन लड़ार्इ झगड़ा करती है। इससे तंग आकर जसवीर ने शराब पीना शुरू कर दिया।वहीं उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि जसवीर आए दिन शराब पीकर आता था।इसकी वजह से उसे उन्होंने घर से निकाल दिया।लेकिन वह जब भी आता है तो मारपीट करता है।सोमवार को भी कुछ एेसा ही हुआ।जिसके बाद उसकी पत्नी ने पति जसवीर द्वारा मारपीट का आरोप लगाते हुए गाजियाबाद पुलिस को शिकायत दी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन मामला की जानकारी होने पर जसवीर की भतीजी थाने पहुंच गर्इ।साथ ही उसने एक वीडियो पुलिस को दिखाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों की धारणा भी बदल गर्इ।

वीडियो में पति आैर बच्चे पिता के साथ करते दिखे यह हरकत

चाचा को पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर थाने पहुंची भतीजी ने पुलिस को एक वीडियो दिखाया। इसमें जसवीर का नाबालिग बेटा पिता को पिटाता दिख रहा है।इतना ही नहीं जब जसवीर ने इसका विरोध किया। तो उसकी पत्नी आैर बेटी ने भी जसवीर के हाथ पकड़कर की उसकी पिटार्इ शुरू कर दी। इस दौरान किसी पड़ोसी ने इसकी वीडियो बना ली।वहीं जसवीर की भतीजी ने आरोप लगाया कि उसके चाचा के साथ आए दिन उसकी चाची एेसा ही करती है।और पुलिस में उसके ही खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराती है जबकि तस्वीरों में साफ दिख रहा है उसके चाचा के साथ कैसे सभी खुलेआम मारपीट कर रहे है। यह वीडियो देख पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अगर जसवीर की तरफ से शिकायत मिलेगी। तो जांच कर उसकी पत्नी के खिलाफ भी कार्रवार्इ की जाएगी।