टॉलीवुड

Saranya Ponvannan: मां का रोल करने वाली फेमस एक्ट्रेस ने पड़ोसी को जान से मारने की दी धमकी, हैरान करने वाली वजह आई सामने

Saranya Ponvannan: फिल्मों में मां का रोल निभाने वालीं फेमस तमिल एक्ट्रेस सरन्या पोनवन्नन ने जान से मारने देकर कानूनी पचड़े में फस गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2024, 11:47 AM IST
saranya_ponvannan.jpg
मां का रोल निभाने वालीं फेमस तमिल एक्ट्रेस सरन्या पोनवन्नन

Saranya Ponvannan: तमिल अभिनेत्री सरन्या पोनवन्नन लाखों के संख्या में फैंस हैं। एक्ट्रेस ने ज्यादातर ऑन स्क्रीन मां का रोल किया है। मां का रोल करने वाली एक्ट्रेस ने अपने पड़ोसी को जान से मारने की धमकी दे दी है। इस धमकी की वजह से एक्ट्रेस कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। सरन्या के खिलाफ उनके पड़ोसी ने FIR दर्ज कराई है। एक्ट्रेस ने पड़ोसी को जिस वजह से जान से मारने की धामीकी दी है वो वजह हैरान कर देने वाली है।


सरन्या की पड़ोसी द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, अभिनेत्री ने पार्किंग की जगह को लेकर लड़ाई करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। खबरों के मुताबिक, सरन्या और उनकी पड़ोसी श्रीदेवी के बीच उनके घर के सामने पार्किंग की जगह को लेकर झगड़ा हो गया। ऐसा में जब श्रीदेवी अपनी कार को पार्किंग से बाहर ले जा रही थीं तो उन्होंने लोहे के गेट से सरन्या की कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में कुछ खरोंच आ गई हैं। इससे सरन्या और श्रीदेवी के परिवार के बीच बहस शुरू हो गई।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी ने घर के पास चेन्नई पुलिस स्टेशन में सरन्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। श्रीदेवी का एक्ट्रेस पर आरोप है कि वो उन्हें मौखिक रूप से परेशान कर रही हैं और जान से मारने की धमकी दे रही हैं। जबकि उन्होंने गलती से वाहन को नुकसान पहुंचाने के लिए माफी मांगी थी।


सरन्या ने मणिरत्नम की 'नायकन' से एक अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की। उन्होंने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया। हालांकि, तमिल सिनेमा में मां की भूमिकाएं निभाकर वह ज्यादा पॉपुलर हुईं। वह 'राम', 'ओरु कल ओरु कन्नडी', 'एम मगन', 'कलावणी' और 'वेलैयिल्ला पट्टाथारी' में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्हें आखिरी बार 'कॉन्ज्यूरिंग कन्नप्पा' में देखा गया था और वह जयम रवि की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'ब्रदर' के साथ वापसी करेंगी।

Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं