
फिल्मों में एडल्ट और हॉट सीन देने वाली लिसा रे
Lisa Ray Birthday: एक्ट्रेस लिसा रे ने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर के पीक पर कैंसर को हराकर वापिस आई हैं। लीजा रे ने कई फेमस फिल्मों में एडल्ट और हॉट सीन्स दिए हैं। एक्ट्रेस के अदाओं के आज भी लाखों लोग दीवाने हैं। एक्ट्रेस आज यानी 4 अप्रैल को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस से जुड़ा वो किस्सा बतायेगें जब लिसा रे की एक्टिंग ने पूरे भारत में बवाल मचा दिया था।
लिसा रे की अगर बात की जाए तो एक्ट्रेस का लाइमलाइट से पुराना नाता है। साल 2009 में लिसा रे ने बॉलीवुड फिल्म किल किल फास्टर फास्टर में एडल्ट और हॉट सीन दिए थे। फिल्म की कहानी एक पूर्व ड्रग एडिक्ट और हत्यारे के जीवन पर बानी थी। इस फिल्म में इनकी एक्टिंग के लोग दीवाने हो गए थे। लिसा रे के फोटोशूट हो या एक्टिंग हो, एक्ट्रेस ने हर बार लोगों का दिल जीता है।
लिसा रे ने एक फिल्म की थी जिसका नाम था ‘वॉटर’ इस फिल्म में एक्ट्रेस जैसे ही नजर आईं थीं वैसे ही भारत में हंगामा मच गया था। ‘वॉटर’ फिल्म की कहानी लोगों को पसंद नहीं आई थी। इस फिल्म को देख कर लोगों का कहना था कि हिंदू धर्म का अपमान किया गया है और भारत की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। फिल्म शुरू होने से पहले ही सेट पर काफी तोड़फोड़ की गई थी। भारतीय विधवा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को लेकर भारत में काफी हंगामा हुआ था।
Published on:
04 Apr 2024 10:32 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
