टॉलीवुड

सदमे में साउथ फिल्म इंडस्ट्री, करूर हादसे पर मोहनलाल और ममूटी का दर्द छलका

Karur Stampede Update: करूर हादसे ने सभी को झकझोर के रख दिया है। मोहनलाल-ममूटी समेत कई सितारों ने हादसे पर संवेदना जताई है।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2025, 8:08 PM IST
Karur Stampede Latest Update
करूर हादसा लेटेस्ट अपडेट

Karur Stampede Latest Update: टीवीके नेता और अभिनेता विजय थलापति ने शनिवार को तमिलनाडु के करूर जिले में रैली की। रैली के दौरान मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 10 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल थीं। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे पर दक्षिण भारत के कई फिल्मी सितारों ने गहरा दुख जताया और सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

सुपरस्टार ममूटी

मॉलीवुड के दिलों की धड़कन और सुपरस्टार ममूटी ने अपनी 'एक्स' टाइमलाइन पर लिखा, "करूर में हुई दुखद घटना से बेहद दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

मनोज मांचू

अभिनेता मनोज मांचू ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा, "मेरा दिल टूट गया है। यह दर्द शब्दों से परे है। यह बेहद परेशान करने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है कि बच्चों सहित कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

सुपरस्टार मोहनलाल

सुपरस्टार मोहनलाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,"करूर भगदड़ में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।"

निर्देशक पा रंजीत

निर्देशक पा रंजीत ने 'एक्स' पर लिखा, "करूर दुर्घटना बहुत बड़ी त्रासदी है, जो दिल को झकझोर गई। टीवीके नेता की प्रचार सभा में भगदड़ में मारे गए लोगों के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा लगा और पीड़ा हुई है। मैं प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

विजय थलापति

वहीं इस हादसे से दुखी अभिनेता-राजनेता विजय ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा करते हुए बताया कि वह इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए का मुआवजा देंगे। साथ ही घायलों को भी 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'एक्स' पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दुख व्यक्त किया और मुआवजे का ऐलान किया।

Updated on:
28 Sep 2025, 8:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं