टॉलीवुड

ये फेमस एक्ट्रेस लेंगी पति से तलाक, ‘डिवोर्स फोटोशूट’ से किया अनाउंमेंट, बोलीं- मेरे पास 99…

फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों के तलाक की खबरें आती रहती हैं। अपनी जिंदगी के अहम हिस्से को खत्म करते हुए स्टार्स इमोशनल हो जाते हैं, लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपना तलाक खुशी-खुशी अनाउंस किया है।

2 min read
Sep 15, 2025
एक्ट्रेस शालिनी ने कराया डिवोर्स फोटोशूट की इंस्टाग्राम से ली गई तस्वीर

Actress Divorce: इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ने अपना तलाक अनाउंस किया है। उन्होंने तलाक को बताने का अलग रास्ता निकाला है। उन्होंने तलाक फोटोशूट करवाया और फिर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है। हम बात कर रहे हैं तमिल टीवी एक्ट्रेस शालिनी की। शालिनी ने अपने पति से अलग होने का ऐलान एक अलग और अनोखे तरीके से किया है और इसे उन्होंने 'डिवोर्स फोटोशूट' का नाम दिया। साथ ही अपनी फोटोज भी शेयर की है, जिसमें वह खुशी-खुशी अपनी शादी के रिश्ते को खत्म करने का जश्न मना रही हैं और एक मैसेज भी लिखा है।

ये भी पढ़ें

Rise and Fall की इस कंटेस्टेंट पर टूटा दुखों का पहाड़, घर के इस सदस्य की हुई मौत, आनन- फानन में छोड़ा शो

फेमस एक्ट्रेस शालिनी ने कराया डिवोर्स फोटोशूट (Tamil Actress Shalini Divorce Photoshoot)

शालिनी ने अपने डिवोर्स फोटोशूट में लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है और उनके चेहरे पर मुस्कान है। इन तस्वीरों में वह अपनी शादी की तस्वीरें फाड़ती हुई और एक बैनर पकड़े हुए नज़र आ रही हैं, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'तलाक' लिखा हुआ है। एक और तस्वीर में वो एक बोर्ड लिए खड़ी हैं जिस पर लिखा है, "मेरे पास 99 परेशानियां हैं और पति उनमें से एक नहीं है।"

फेमस टीवी एक्टर शालिनी की बेटी संग तस्वीर

तलाक को बताया नई शुरुआत (Tamil Actress Shalini Divorce)

इन तस्वीरों के साथ, "शालिनी ने एक लंबा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने कहा, "एक तलाकशुदा महिला का उन लोगों के लिए संदेश जो खुद को बेज़ुबान महसूस करते हैं। एक खराब शादी को छोड़ना ठीक है क्योंकि आप खुश रहने के लायक हैं।" उन्होंने आगे लिखा कि तलाक कोई असफलता नहीं है, बल्कि यह जिंदगी में एक सकारात्मक बदलाव लाने का मौका है। शालिनी ने अपने इस कदम को उन सभी बहादुर महिलाओं को समर्पित किया जिन्होंने अपनी जिंदगी में मुश्किल हालात से बाहर निकलने का फैसला किया।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

जैसे ही शालिनी ने ये तस्वीरें ऑनलाइन शेयर कीं, उन्हें लोगों का मिला-जुला रिएक्शन मिला। कुछ लोगों ने उनके इस साहसिक कदम की सराहना की और उन्हें एक नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं। वहीं कुछ लोगों ने उनके इस फोटोशूट पर मजाक भी उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, "गलत रिश्ते में बंधे रहने से बेहतर है कि उस रिश्ते से आजादी मिल जाए।" दूसरे ने लिखा, "वो सब तो ठीक था लेकिन ये नया ट्रेंड है क्या डिवोर्स फोटोशूट?" तीसरे ने लिखा, "मैम हर रिश्ता एक चांस मांगता है।" वही एक अन्य ने लिखा, "शानदार कदम।"

क्यों लिया ये फैसला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शालिनी ने जुलाई 2020 में रियाज नाम के शख्स से शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है। हालांकि, ये शादी ज्यादा नहीं चली। शालिनी ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया। शालिनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मुल्लुम मलारुम सीरियल से की थी और वो आखिरी बार रियलिटी शो 'सुपर मॉम' में नजर आई थीं।

Updated on:
15 Sept 2025 10:24 am
Published on:
15 Sept 2025 10:23 am
Also Read
View All

अगली खबर