टॉलीवुड

के. राजन के निधन से टूटे सीएम विजय और खुशबू सुंदर, पोस्ट कर जताया गहरा शोक

Filmmaker K Rajan died: राजन की मौत की खबर सुनकर सीएम विजय और खुशबू सुंदर दोनों बेहद भावुक हो गए और उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा अफसोस जताते है, जो काफी वायरल हो रहा है।
2 min read
May 18, 2026
CM Vijay और Khushbu Sundar
CM Vijay और Khushbu Sundar(फोटो सोर्स: IMDb/@Manju_though)

Filmmaker K Rajan died: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और एक्टर के. राजन का रविवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी अचानक मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। तमिलनाडु के सीएम और एक्टर सी जोसेफ विजय ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। हालांकि, इस घटना के बाद एक नया विवाद भी खड़ा हो गया है, जब राजन की बेटी राजेश्वरी अंबालागन ने फिल्म इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाए।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों और अधिकारों के लिए हमेंशा खड़े रहे

सीएम विजय ने अपने आधिकारिक CMO X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर जारी संदेश में के. राजन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि राजन एक अनुभवी निर्माता, निर्देशक, एक्टर और डिस्ट्रीब्यूटर थे, जिन्होंने तमिल सिनेमा में लंबे समय तक महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इतना ही नहीं, अपने संदेश में विजय ने ये भी कहा कि के. राजन लगातार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों, खासकर छोटे बजट के फिल्ममेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के अधिकारों को लेकर खड़े रहे। साथ ही, उन्होंने कहा कि राजन का सिनेमा से जुड़ाव और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और इंडस्ट्री उनके समर्पण को सम्मान देगी। सीएम ने उनके परिवार और फिल्म जगत के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

खुशबू सुंदर ने इस घटना को बेहद दर्दनाक बताया

तो वहीं दूसरी ओर, एक्टर और नेता खुशबू सुंदर ने इस घटना पर दुख जताते हुए इसे बेहद दर्दनाक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजन का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है। इसके अलावा एक्टर विशाल और एक्ट्रेस कस्तूरी ने भी उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया और इसे चौंकाने वाली घटना बताया।

PTI के अनुसार, पुलिस ने बताया कि के. राजन की मौत चेन्नई में अड्यार नदी में कूदने से हुई। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पुल पर अपनी कार रुकवाई, बाहर निकले और नदी में छलांग लगा दी। के. राजन ने अपने करियर में कई तमिल फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया था। वे 'थंगमना थंगाची', 'चिन्ना पूवई किलाथे' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते थे और 'थुनिवु', 'पांभू सट्टाई' जैसी फिल्मों में भी एक्टर कर चुके थे। उनकी मृत्यु से तमिल सिनेमा को एक बड़ी क्षति हुई है।

Updated on:
18 May 2026 06:07 pm
Published on:
18 May 2026 06:07 pm