टॉलीवुड

अजित कुमार की ‘मिशेलिन ले मैन्स कप’ रेस देखने पहुंचे विजय थलपति, साथ में तृषा कृष्णन भी रहीं मौजूद, वीडियो हुआ वायरल

Thalapathy Vijay Trisha Krishnan: सिल्वरस्टोन रेसिंग ट्रैक पर थलपति विजय ने मिशेलिन ले मैन्स कप के लिए पहुंचे अजित कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के तुरंत बाद अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी सिल्वरस्टोन सर्किट पर पहुंच गईं। अब विजय और तृषा का वीडियो वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2026, 8:15 AM IST
Thalapathy Vijay Watches Ajith Kumar Le Mans Race With Trisha Krishnan
विजय और तृषा का लंदन से हुआ साथ में वीडियो वायरल (Photo Source- Twitter/@aruntrish)

Thalapathy Vijay Watches Ajith Kumar Le Mans Race With Trisha Krishnan: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलपति विजय (Thalapathy Vijay) एक्टर व रेसर अजित कुमार की ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन में हुई मुलाकात ने फैंस का दिल जीत लिया है। अजित कुमार को शुभकामनाएं देने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए थलपति विजय खुद सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट पहुंचे थे। दोनों दिग्गजों के एक साथ मिलने के कुछ ही समय बाद, वहां से अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) की एंट्री ने फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया। 

विजय- तृषा का लंदन से वीडियो हुआ वायरल

सिल्वरस्टोन इवेंट में तृषा कृष्णन बेहद स्टाइलिश और कैजुअल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने ब्लू जींस, व्हाइट टी-शर्ट और मैरून कलर की जैकेट पहनी हुई थी। तृषा के सिल्वरस्टोन पहुंचने से पहले सोशल मीडिया पर नेटिजन्स लगातार यह कयास लगा रहे थे कि शायद वह इस रेसिंग इवेंट में शामिल नहीं होंगी।

हालांकि, तृषा की लंदन मौजूदगी की खबर तब सच साबित हुई जब दिग्गज अभिनेत्री राधिका सरथकुमार (Radhika Sarathkumar) ने तृषा के साथ अपनी एक खूबसूरत सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की। राधिका भी अजित कुमार को चीयर करने के लिए सिल्वरस्टोन रेस में पहुंची थीं। राधिका की पोस्ट के तुरंत बाद तृषा के सिल्वरस्टोन पहुंचने की खबरों पर मुहर लग गई।

विजय के साथ तृषा की मौजूदगी ने फिर बढ़ाया गॉसिप का पारा

सिल्वरस्टोन में तृषा और सीएम विजय की एक ही समय पर मौजूदगी ने एक बार फिर दोनों के बीच लंबे समय से चल रही अफेयर की अफवाहों को हवा दे दी है। हालांकि, न तो विजय और न ही तृषा ने कभी अपने रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान दिया है, लेकिन अक्सर निजी मौकों पर दोनों की साथ में मौजूदगी फैंस का ध्यान खींच ही लेती है।

बता दें, मई 2026 में जब विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब तृषा को उनके परिवार के साथ बैठे देखा गया था, जहां भाषण के दौरान वह काफी भावुक भी नजर आई थीं। इसके बाद अगस्त 2026 में तमिलनाडु स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी तृषा को विजय के माता-पिता के साथ पहली लाइन में बैठे और मुख्यमंत्री को सलामी देते हुए देखा गया था। अब ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन ट्रैक पर दोनों की मौजूदगी ने तमिल सिनेमा और राजनीतिक हलकों में फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

Updated on:
13 Sep 2026, 8:15 AM IST
Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं