टॉलीवुड

‘थलापति विजय की जीत के लिए मांगी मन्नत’, तृषा कृष्णन पहुंची मंदिर तो सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट

Trisha Krishnan Birthday: तमिलनाडु चुनाव 2026 के नतीजों के बीच थलापति विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन तिरुपति मंदिर पहुंची हैं। आज तृषा का जन्मदिन भी है, जिसे लोग विजय की जीत की दुआ से जोड़कर देख रहे हैं।

2 min read
May 04, 2026
Trisha Krishnan tirumala temple visit for prayers netizens said she pray for thalapathy vijay win tamilnadu election
तृषा कृष्णन का है आज जन्मदिन

Thalapathy Vijay TVK election results 2026: तमिलनाडु की राजनीति के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। साल 2026 के विधानसभा चुनाव के नतीजों की घड़ी आ गई है और सबकी नजरें टिकी हैं 'मक्कल थलापति' विजय पर। अपनी नई नवेली पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) के साथ पहली बार चुनावी समर में उतरे विजय ने पेराम्बूर और त्रिचि ईस्ट सीटों से ताल ठोंकी है। शुरुआती रुझानों में विजय, डीएमके और AIADMK जैसे दशकों पुराने सियासी सूरमाओं को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

तृषा कृष्णन पहुंची मंदिर (Trisha Krishnan Birthday Tirupati visit)

विजय के लिए जहां आज का दिन राजनीतिक भविष्य तय करने वाला है, वहीं दूसरी तरफ साउथ सिनेमा की क्वीन और विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहे जाने वाली तृषा कृष्णन चर्चाओं के केंद्र में आ गई हैं। आज तृषा का जन्मदिन भी है, लेकिन उन्होंने अपने इस खास दिन को धूमधाम से मनाने के बजाय भक्ति के मार्ग को चुना। देर रात तृषा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह तिरुपति के रास्ते में नजर आ रही थीं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल (Thalapathy Vijay TVK election results 2026)

अब सोशल मीडिया पर उनके तिरुपति मंदिर (श्री वेंकटेश्वर स्वामी) में दर्शन करने के वीडियो और तस्वीरें जमकर वायरल हो रहे हैं। जैसे ही लोगों की नजरे उनकी फोटो और वीडियो पर पड़ी तो राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई। लोग अलग-अलग दावे कर रहे हैं। उनका कहना है कि तृषा मंदिर थलापति विजय की जीत के लिए भगवान से मन्नत मांगने पहुंची हैं। तिरुमाला मंदिर में तृषा को सादगी के साथ दर्शन करते देख लोग इसे विजय के साथ उनके गहरे कनेक्शन से भी जोड़कर देख रहे हैं।

साइन बोर्ड और गानों के जरिए 'इशारे'!

सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि तृषा ने अपनी लोकेशन का साइन बोर्ड जानबूझकर दिखाया है ताकि वह एक संदेश दे सकें। यह पहली बार नहीं है जब तृषा ने विजय के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया हो। वोटिंग के दिन भी एक्ट्रेस ने अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बैकग्राउंड में विजय की फिल्म का गाना बज रहा था। हालांकि तृषा खुद उस फिल्म का हिस्सा रही हैं, लेकिन नतीजों के ठीक पहले उनका मंदिर पहुंचना 'संयोग' कम और 'प्रार्थना' ज्यादा लग रहा है।

Published on:
04 May 2026 01:37 pm