टॉलीवुड

थलापति विजय की जीत के बीच तृषा का पुराना बयान हुआ वायरल, मैं तलाक में विश्वास नहीं रखती

Vijay victory trend: थलपति विजय की हालिया फिल्म की जबरदस्त जीत के बाद, एक्ट्रेस तृषा का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2026, 4:42 PM IST
थलपति विजय की जीत के बीच तृषा का पुराना बयान हुआ वायरल, मैं तलाक में विश्वास नहीं रखती
एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (फोटो सोर्स: indiaglitz_tamil के इंस्टाग्राम द्वारा)

Vijay victory trend: साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रही हैं। थलापति विजय की पार्टी TVK की तमिलनाडु चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद से ही फैंस एक बार फिर तृषा और विजय के रिश्ते को लेकर चर्चा करना शुरू कर दिया हैं। इसी बीच, तृषा की एक पुरानी सगाई टूटने की कहानी और शादी को लेकर उनके बेबाक विचार भी वायरल हो रहे हैं।

तृषा ने खुद ये ऐलान किया कि वो सिंगल हैं

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने जनवरी 2015 में चेन्नई के फेमस बिजनेसमैन वरुण मनियन के साथ सगाई की थी। ये खबर उस समय पूरी इंडस्ट्री और फैंस के लिए एक बड़ी सरप्राइज थी, लेकिन सगाई के कुछ ही महीनों बाद अनबन की खबरें आने लगीं और तृषा ने सोशल मीडिया पर खुद ये ऐलान किया कि वो सिंगल हैं। बता दें, सगाई टूटने की एक बड़ी वजह ये बताई गई कि तृषा से एक्टिंग करियर छोड़ने को कहा गया था, जो उन्हें मंजूर नहीं था। हालांकि तृषा ने इस बात की पुष्टि कभी नहीं की।

तृषा कृष्णन ने शादी को लेकर एक इंटरव्यू में बेहद परिपक्व और साहसी बात कही। उन्होंने कहा कि वो दिखावे की या नाखुश शादी में रहने के बजाय अकेले रहना पसंद करेंगी। उनका कहना था कि वो तलाक में यकीन नहीं रखतीं इसलिए जब तक पूरा यकीन न हो कि वो किसी के साथ पूरी जिंदगी खुशी से बिता सकती हैं, तब तक शादी नहीं करेंगी।

विजय की राजनीतिक जीत के बाद

इतना ही नहीं, विजय की राजनीतिक जीत के बाद चुनाव नतीजों वाले दिन तृषा का उनके घर जाना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। दोनों की पुरानी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और हाल के कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक साथ दिखने ने अफवाहों को और हवा दे दी है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन पर कोई बयान नहीं दिया है। बता दें, 85 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ तृषा आज भी साउथ सिनेमा की सबसे टैलेंटेड और स्वतंत्र विचारों वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

Updated on:
6 May 2026, 4:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा