
चुनाव के जीत पर तृषा कृष्णन ने विजय दी बधाई (फोटो सोर्स: X)
Tamil Nadu assembly election: तमिलनाडु की राजनीति सियासत इन दिनों काफी गरमाई हुई दिख रही है और इसकी वजह बने हैं साउथ सुपरस्टार थलापति विजय। बता दें, उनकी हालिया जीत के बाद जहां एक ओर उनके फैंस और परिवार में खुशी का माहौल है, तो वहीं दूसरी तरफ इस खास अवसर को और भी यादगार बनाने में उनकी करीबी दोस्त तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) भी पीछे नहीं रहीं।
इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि 4 मई यानी आज का दिन दोहरी खुशी लेकर आया। एक ओर विजय (Vijay) की जीत का जश्न, तो दूसरी तरफ तृषा का जन्मदिन। ऐसे में ये दिन उनके लिए और भी खास बन गया। बता दें, सुबह के समय तृषा को मंदिर जाते हुए देखा गया, जहां पर उन्होंने भगवान के दर्शन और प्रार्थना किए और इस खास दिन की शुरुआत आशीर्वाद के साथ शुरू की।
इतना ही नहीं, मंदिर दर्शन के बाद तृषा सीधे विजय के घर पहुंचीं। उनके इस कदम ने फैंस के बीच सनसनी और बढ़ा दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती को लेकर कई चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग इस बात को लेकर भी एक्साइटेड हैं कि विजय की जीत और तृषा के जन्मदिन का ये संयोग बहुत खास है। साथ ही, विजय और तृषा की दोस्ती लंबे समय से चर्चा में रही है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद भी किया है। अब जब विजय राजनीति में भी सक्रिय हो गए हैं, तो उनके हर कदम पर लोगों की नजर बनी है।
बता दें, इस पूरे घटनाक्रम ने ये साफ कर दिया है कि विजय की जीत सिर्फ एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि उनके करीबियों के लिए भी खुशी का बड़ा मौका है। फिलहाल, फैंस इस खास अवसर की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर साझा कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Updated on:
04 May 2026 06:44 pm
Published on:
04 May 2026 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
