टॉलीवुड

साउथ के मशहूर अभिनेता का हार्ट अटैक से निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता-निर्माता चलपति राव का 78 साल की उम्र में बंजारा हिल्स हैदराबाद में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रविवार की सुबह चलपति राव के आकस्मिक निधन से शोक संदेश और शोकपूर्ण शब्दों का तांता लग गया। टॉलीवुड की कई हस्तियां उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं।
2 min read
• •
Dec 25, 2022
Veteran Telugu actor Chalapathi Rao passes away at 78
Veteran Telugu actor Chalapathi Rao passes away at 78

मनोरंजन की दुनिया से एक और दुखद खबर सामने आई है। तेलुगु फिल्मों के जाने-माने अभिनेता चलपति राव का रविवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। चलपति राव का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक चलपति राव को हैदराबाद स्थित उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस खबर के सामने आते ही कला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। टॉलीवुड की कई हस्तियां उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं। चलपति राव के निधन की जानकारी मिलने पर जूनियर NTR ने भी दुख जताया है।

600 अधिक फिल्मों में किया काम
अभिनेता चलपति राव ने 600 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। वह अपने अभिनय से अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज करते थे। राव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्होंने अभिनय की दुनिया से लंबा ब्रेक ले लिया था। वह लंबे समय से पर्दे से दूर थे। दिग्गज अभिनेता चलपति राव के निधन से परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

निधन की जानकारी मिलते ही जूनियर NTR ने किया वीडियो कॉल
चलपति राव के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस और एक्टर्स सोशल मीडिया के जरिए अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं। निधन की जानकारी मिलने पर अमेरिका में मौजूद जूनियर NTR ने उनके बेटी रवि बाबू को वीडियो कॉल किया और उनके आखिरी दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने रवि बाबू को भी हिम्मत दी। वहीं उन्होंने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है।

जूनियर NTR ने जताया शोक
जूनियर NTR ने ट्विट कर लिखा, "चलपति राव के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। नंदमुरी परिवार ने आज परिवार के एक सदस्य को खो दिया। अपने दादा के जमाने से हमारे परिवार को प्रिय रहे चलपति राव का निधन हम सबके लिए बहुत बड़ी क्षति है। मेरी प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।"

सीनियर NTR से लेकर उनके पोते जूनियर NTR के साथ किया काम
चलपति राव का जन्म 8 मई, 1944 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के बल्लीपारू में हुआ था। उन्होंने 1966 में सुपरस्टार कृष्णा अभिनीत फिल्म 'गुदाचारी 116' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने सहायक अभिनेता, खलनायक और हास्य अभिनेता के रूप में 600 से अधिक फिल्मों में काम किया था। महान अभिनेता सीनियर एनटीआर से लेकर उनके पोते जूनियर एनटीआर तक, उन्होंने तीन पीढ़ियों के नायकों के साथ सिल्वर स्क्रीन पर चमक बिखेरी।

खोला अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस
उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी स्थापित किया और कलियुग कृष्णुडु, कड़ापरेडम्मा, जगन्नाटकम, पेलेंटे नुरेला पंटा, प्रेसिडेंटिगारी अल्लुडु, अर्धरात्रि हत्यालु और रक्तम चिंदिना रात्री जैसी फिल्मों का निर्माण किया। उन्होंने कई टीवी सीरियल में भी काम किया था। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। उनके बेटे रवि बाबू भी एक अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं। रवि बाबू ने भी एक प्रतिष्ठित अभिनेता और निर्देशक के रूप में अपनी पहचान बना ली है।

यह भी पढ़ें: 'दबाव अच्छा है! चुनौती लो..', बायकॉट ट्रेंड पर बोले Jr. NTR; बॉलीवुड को दे डाली ये नसीहत

Published on:
25 Dec 2022 01:26 pm
Also Read
View All
‘वो मुझे न मार सकते हैं, न गोली चला सकते हैं’, ‘जेलर 2’ के लिए हां करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने रजनीकांत के सामने रखी थी शर्त

रजनीकांत की ‘Jailer 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज, मेकर्स ने OTT को लेकर लिया बड़ा फैसला

‘जेलर 2 में तमन्ना भाटिया के लिए एक गाना रख लीजिए’, रनजीकांत ने डायरेक्टर से की रिक्वेस्ट तो मिला जबरदस्त जवाब

कौन हैं अपेक्षा पोरवाल? साउथ मेगास्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के ट्रेलर में आईं नजर, कथक डांस की ले चुकीं ट्रेनिंग

एटली ने पत्नी के आउटफिट और अपने कलर पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब, बोले- मुझे 4 बार हीरो बनने का ऑफर मिला था