कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर लगातार बॉलीवुड फिल्मों को लेकर बायकॉट (Boycott Bollywoood) की मुहिम चलाई जा रही है, जिसकी भेंट अब तक रिलीज सभी फिल्में चढ़ चुकी हैं। वहीं अब लगातार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' (Brahmastra) को लेकर भी सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड कर रहा है। ये फिल्म इस महीने की 9 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसके बायकॉट की मांग भी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में है। इसी बीच बायकॉट बॉलीवुड पर साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने अपनी बात रखी।