काफी लंबे समय से सोशल मीडिया लेकर अखबार की सुर्खियों तक सोहेल खान (Sohail Khan) और उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) के तलाक की खबरें छाई हुई हैं। दोनों ने शादी के 24 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। दोनों ने साल 1998 में एक दूसरे से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं, जिनको नाम योहान खान (Yohan Khan) और निर्वाण खान (Nirvaan Khan) है। हाल में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के एक ऑरिजनल शो फेब्स लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइब्स (Fabulous Lives of Bollywood Wives) में अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की।