इसी दौरन अक्षय कुमार, कपिल शर्मा को लेकर य बात कहते हैं। कपिल शर्मा अक्षय से कहते हैं कि 'पाजी आप हर साल अपने बर्थडे पर एक साल छोटे कैसे हो जाते हो?' इसके जवाब में अक्षय कुमार मजाकिया अंदाज में कहते हैं 'ये आदमी मेरी हर चीज पर अपनी इतनी नजर लगता है सब चीजों पर... देखो मेरी फिल्मों पे, पैसों पे नजर डाल दी। अब फिल्में ही नहीं चल रहीं कोई'। एक्टर की इस बात को सुनने के बाद कपिल शर्मा समेत सभी हंसने लगते हैं।
बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' 10 सितंबर से हर शनिवार- रविवार, रात 9.30 बजे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस बार शो में कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर, सृष्टि रोड़े और कृष्णा अभिषेक और कुछ कलाकार दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। साथ ही एक बार फिर अर्चना पूरन सिंह शो में अपने जोरदार ठहाकों से दर्शकों को एंटरटेन करती दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें: एक्टर बनने से पहले मदरसे में पढ़ाते थे Umar Mukri, कॉमेडी किंग 'नत्थुलाल' को ऐसे मिला फिल्मों में काम