टॉलीवुड

रश्मिका मंदाना ने जब मां बनने पर कही थी बड़ी बात, विजय संग शादी के बीच सामने आया बयान

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना की शादी के बीच उनका बच्चों को लेकर सोच क्या है वह बयान वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

2 min read
Feb 26, 2026
Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हुई शादी

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna wedding: साउथ सिनेमा के फेमस कपल रहे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल तेलुगु रस्में पूरी करने के बाद आज यानी 26 फरवरी को हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। अब दोनों शाम को कोडवा रिवाज से शादी करेंगे। जिसमें न कोई पंडित होगा। न सात फेरे होंगे। इसमें चावल फेंक कर आशीर्वाद लिया जाएगा। अब इसी बीच रश्मिका का एक पुराना बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बच्चों और उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ी बात कही थी।

रश्मिका मंदाना ने बच्चों को लेकर की थी बात (Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna wedding)

एक इंटरव्यू में रश्मिका काफी इमोशनल और गंभीर नजर आईं थी। जब उनसे परिवार और भविष्य को लेकर सवाल किया गया था। उन्होंने कहा था कि वह आने वाले समय में बच्चे चाहती हैं और उन्हें लेकर अभी से बहुत प्रोटेक्टिव महसूस करती हैं। रश्मिका ने कहा, "मैं अभी मां नहीं बनी हूं, लेकिन मुझे अभी से महसूस होता है कि जब मेरे बच्चे होंगे, तो मैं उन्हें बेपनाह प्यार दूंगी। मैं उन नन्हीं जानों के बारे में अभी से सोचती हूं जिनका अभी जन्म भी नहीं हुआ है।"

रश्मिका की बात सुन फैंस हो गए थे खुश (Rashmika Mandanna On children)

रश्मिका ने आगे जो कहा, उसने उनके फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। रश्मिका ने कहा था, "मैं उन्हें हर हाल में सुरक्षित रखना चाहती हूं। अगर उनके लिए मुझे कभी युद्ध में भी उतरना पड़ा, तो मैं उसके लिए भी तैयार रहना चाहूंगी। मैं खुद को फिट और मजबूत रखना चाहती हूं ताकि उनकी ढाल बन सकूं।"

करियर और लाइफ का बैलेंस

30 साल की रश्मिका ने अपनी वर्क लाइफ पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि समाज हमें सिखाता है कि 20 और 30 की उम्र सिर्फ काम करने और पैसे कमाने के लिए है। लेकिन वह अब अपनी लाइफ में एक बैलेंस चाहती हैं। रश्मिका के मुताबिक, 30 से 40 की उम्र काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाने की है, ताकि वह अपने परिवार को पूरा समय दे सकें।

Published on:
26 Feb 2026 02:17 pm