टॉलीवुड

यश के साथ जिस लड़की ने दिए बोल्ड सीन उसने ट्रोलिंग के बाद उठाया ये बड़ा कदम, मची खलबली

Toxic Teaser Controversy Beatriz Taufenbach: फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के साथ जिस लड़की ने इंटीमेट सीन्स दिए हैं उन्होंने विवादों बढ़ने के बाद एक बड़ा कदम उठाया है। जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

2 min read
Jan 14, 2026
Yash toxic teaser controversy bold scene girl actress Beatriz Taufenbach took big step she Deletes Instagram
फिल्म टॉक्सिक के इंटीमेट सीन पर विवाद

Toxic Teaser: सोशल मीडिया पर फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का टीजर विवाद का रूप ले चुका है। टीजर में कार के अंदर एक इंटिमेट सीन दिखाया गया है जो काफी वायरल हो रहा है और उसी पर हंगामा मचा हुआ है। इस सीन ने न केवल फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास को कानूनी पचड़ों में फंसा दिया है, बल्कि इसमें नजर आने वाली विदेशी एक्ट्रेस को भी सोशल मीडिया पर भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में टीजर में नजर आ रही एक्ट्रेस बीट्रिज टौफेनबैक ने चौंकाने वाला कदम उठाया है। जिसे देख फैंस भी हैरान हो गए हैं।

टॉक्सिक के टीजर में दिखी एक्ट्रेस ने लिया बड़ा फैसला (Toxic Teaser Girl Beatriz Taufenbach Deletes Instagram)

टॉक्सिकके टीजर में यश के साथ नजर आने वाली 'मिस्ट्री गर्ल' को लेकर पहले काफी कन्फ्यूजन था। शुरुआत में लोगों को लगा कि वह अमेरिकी एक्ट्रेस नताली बर्न हैं। लेकिन जब निर्देशक गीतू मोहनदास ने साफ किया कि वह ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस बीट्रिज टौफेनबैक (Beatriz Taufenbach) हैं, तो इंटरनेट पर उन्हें सर्च करने वालों की बाढ़ आ गई।

हैरानी की बात यह है कि जैसे ही बीट्रिज की पहचान सामने आई और फिल्म को लेकर विवाद बढ़ा, उन्होंने अचानक अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिएक्टिवेट कर दिया। माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर हो रही तीखी आलोचना और अपनी प्राइवेसी को बचाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

कौन हैं बीट्रिज टौफेनबैक? (Who is Beatriz Taufenbach)

कीव (यूक्रेन) में जन्मी बीट्रिज एक ट्रेंड क्लासिकल बैले डांसर और मॉडल हैं। वह फिलहाल लंदन में रहती हैं और वहां मॉडलिंग के साथ-साथ अपना प्रोडक्शन हाउस '7 हेवन' भी चलाती हैं। 'टॉक्सिक' के जरिए वह भारतीय सिनेमा में एक बड़ा धमाका करने वाली थीं, लेकिन फिलहाल वह विवादों के साये में हैं।

कानूनी पचड़े में फिल्म (Yash Toxic Teaser)

फिल्म पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। कार्यकर्ताओं का तर्क है कि फिल्म के टीजर में महिलाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है, जो समाज और बच्चों पर बुरा असर डाल सकता है।

इतने हंगामे और कानूनी नोटिस के बावजूद फिल्म के मेकर्स की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है। 'टॉक्सिक' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जहां इसकी सीधी टक्कर 'धुरंधर 2' जैसी बड़ी फिल्म से होनी है। अब देखना यह है कि यह विवाद फिल्म के लिए पब्लिसिटी स्टंट साबित होता है या बॉक्स ऑफिस पर भारी पड़ता है।

Published on:
14 Jan 2026 01:33 pm