टॉलीवुड

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का आया इस अभिनेत्री पर दिल, जल्द कर सकते हैं शादी

युजवेंद्र चहल आईपीएल 11 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेल रहे हैं

2 min read
Apr 22, 2018
Yuzvendra Chahal
Yuzvendra Chahal

क्रिकेट और फिल्म जगत का काफी पुराना नाता है। कई क्रिकेटर्स ने अभिनेत्रियों से शादी की है। अब इनमें एक और नाम जुड़ने जा रहा है। यह नाम है युजवेंद्र चहल का। हरियाणा के युजवेंद्र आईपीएल 11 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेल रहे हैं। वह इन दिनों एक अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं। साथ ही चर्चा है कि वे जल्द ही अभिनेत्री से शादी करने वाले हैं।

तनिष्का कपूर को कर रहे डेट:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चहल कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री तनिष्का कपूर को डेट कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया है और सोशल मीडिया पर भी दोनों की तरफ से एक-दूसरे के प्रति खासा रिस्पॉन्स दिया जाता है।

आईपीएल के बाद कर सकते हैं शादी:
रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल खत्म होने के बाद चहल और तनिष्का शादी कर सकते हैं। आईपीएल खत्म होने के बाद टीम इंडिया आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होगी। माना जा रहा है कि दौरे पर जाने से पहले चहल शादी कर लेंगे।

इन क्रिकेटर्स ने भी अभिनेत्रियों से शादी:
बता दें कि पिछले वर्ष क्रिकेटर विराट कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी रचाई। इनकी शादी और रिसेप्शन ने काफी सुर्खियां बटोरी। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने भी अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी की थी। युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच का भी फिल्मों से नाता है। हरभजन सिंह भी अभिनेत्री गीता बसरा के साथ शादी कर चुके हैं।

नाता काफी पुराना:
क्रिकेट और फिल्म जगत का नाता काफी पुराना है। कई पुराने क्रिकेटर्स ने भी अभिनेत्रियों से शादी रचाई थी। दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी ने अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से शादी की थी। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान अजहरुद्दीन ने अभिनेत्री संगीता बिजलानी के साथ निकाह किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस लिस्ट में अब युजवेंद्र का नाम भी जल्द ही जुड़ जाएगा।

Published on:
22 Apr 2018 02:34 pm