
नई दिल्ली। इंग्लैंड में चल रहे काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन 2, 2018 के ससेक्स और लेसिस्टरशायर के बीच चल रहे मैच में भारतीय गेंदबाज ईशांत शर्मा का शानदार प्रदर्शन जारी है । शर्मा ने लेसिस्टरशायर के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए शानदार 66 रन बनाए । इससे पहले वो ससेक्स के लिए पदार्पण मैच में गेंदबाजी करते हुए मैच में पांच विकेट झटक चुकें हैं। ईशांत शर्मा पर इंडियन प्रीमियर लीग में किसी भी फ्रेंचाइस ने नीलामी में बोली नही लगाई थी ।
ईशांत ने की शानदार बल्लेबाजी
ईशांत ने लेसिस्टरशायर के खिलाफ पहली इनिंग में नौवे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 141 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के के साथ शानदार 66 रन बनाए । यह ईशांत शर्मा का प्रथम श्रेणी का सर्वोच्च स्कोर है, इससे पहले ईशांत का सर्वोच्च स्कोर 31* था। यह उनके बल्ले से आया पहला अर्धशतक है। ईशांत के आउट होने पर ससेक्स ने पारी को 438 के स्कोर पर आठ विकेट खोकर घोषित किया। ससेक्स के लिए माइकल बर्गेस ने शतक लगाया। इसके बाद ईशांत ने दूसरे दिन के स्टंप्स से पहले गेंदबाजी करते हुए लेसिस्टरशायर के 2 विकेट भी चटकाए। दूसरे दिन के स्टंप्स पर लेसिस्टरशायर ने 2 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए।
काउंटी में जबरदस्त पदार्पण कर चुके हैं ईशांत
इससे पहले ईशांत शर्मा इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में ससेक्स के लिए खेलते हुए शानदार पदार्पण कर चुके हैं। ईशांत ने अपने पहले मैच में 5 विकेट झटके थे ।उन्होंने पहली इनिंग में 3 विकेट लिए थे और दूसरी इनिंग में गिरने वाले 3 विकेटों में 2 ईशांत के नाम रहे थे। यह मैच ड्रा के साथ खत्म हुआ था । ईशांत के साथ ही चेतेश्वर पुजारा भी अभी काउंटी क्रिकेट में खेल रहें हैं। विराट कोहली भी जून में सरे काउंटी के लिए खेलने इंग्लैंड पहुचेंगे।
ईशांत को आईपीएल नीलामी में नही मिला था कोई खरीदार
ईशांत भारत के लिए लंबे अरसे से अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेलते आ रहे हैं। ईशांत ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जबरदस्त गेंदबाजी की थी और साथ ही उनका घरेलू सत्र भी बहुत अच्छा गया था । इसके बावजूद उनको किसी भी आईपीएल टीम ने नही खरीदा। आईपीएल नीलामी में उनका बेस प्राइस 75 लाख था। भारत को इस साल इंग्लैंड दौरे पर जाना है इस लिहाज से ईशांत का प्रदर्शन भारत के लिए अच्छी खबर है। चेतेश्वर पुजारा पर भी आईपीएल नीलामी में बोली नही लगी थी।
Updated on:
22 Apr 2018 08:58 am
Published on:
22 Apr 2018 09:04 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
