बेंगलोर की बल्लेबाजी
कप्तान विराट कोहली ने 26 गेंदों पर 30 रन में दो चौके और एक सिक्स लगाया। क्विंटन डी कॉक ने 16 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के के दम पर 18, कोरी एंडरसन ने 13 गेंदों पर एक छकके की मदद से 15 और मंदीप सिंह ने नौ गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की बदौलत नाबाद 17 रन का योगदान दिया। बेंगलोर की पांच मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि दिल्ली को इतने ही मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 33 रन पर एक विकेट, ग्लैन मैक्सवेल ने 13 रन पर एक विकेट और और हर्षल पटेल ने 33 रन पर एक विकेट लिया।