गेल की एक और शानदार पारी
गेल ने 38 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्के उड़ाए। राहुल ने 27 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए। गेल और राहुल ने पहले विकेट के लिए 116 रन की शतकीय साझेदारी की। मयंक अग्रवाल ने नाबाद दो रन बनाए। लीग में अपना तीसरा मैच खेल रहे गेल ने पिछले तीनों मैचों में 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 63 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 104 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। लीग के 11वें संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में गेल पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इस सीजन में गेल के अब 19 छक्के हो गए हैं। इसके अलावा वह 11वें संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। गेल के तीन मैचों में 216 रन हो गए हैं और ओरेंज कैप अब उनके पास आ गया है। कोलकात के लिए सुनील नरेन ने 23 रन पर एक विकेट लिया। इससे पहले, ओपनर क्रिस लिन के 74 रन और कप्तान दिनेश कार्तिक के 43 रन की उपयोगी पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने सात विकेट पर 191 रन का मजबूत स्कोर बनाया। लेकिन बारिश ने उसके इस स्कोर को छोटा साबित कर दिया।