17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LIVE DD vs RCB : डिविलियर्स की तूफानी फिफ्टी, बेंगलोर 100 रन पार

बेंगलोर की टीम ने 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। कीज़ पर बल्लेबाजी डिविलियर्स (60) और कोरी एंडरसन (3) रन बना कर खेल रहे हैं।

2 min read
Google source verification
sid

नई दिल्ली। दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे 19वे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने आई दिल्ली ने ऋषब पंत के शानदार अर्ध शतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोरके सामने 175 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है। जवाब में बेंगलोर की अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा जल्द आउट हो गए खबर लिखे जाने तक बेंगलोर की टीम ने 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। कीज़ पर बल्लेबाजी डिविलियर्स (60) और कोरी एंडरसन (3) रन बना कर खेल रहे हैं।

पंत की आतिशी पारी
इस से पहले युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत के 85 और श्रेयस अय्यर के 52 रन की उपयोगी पारियों के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पांच विकेट पर 174 रनों का मजबूत स्कोर बना लिया। पंत ने 48 गेंदों पर चार चौके और सात छक्के लगाए। अय्यर ने 31 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के उड़ाए। राहुल तेवतिया ने नौ गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 13 रन बनाए। बेंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल को दो और उमेश यादव, वाशिंटन सुंदर तथा कोरी एंडरसन को एक-एक

हर्षल पटेल और मनन वोहरा को मिला मौका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बेंगलोर ने इस मैच के लिए अपने अंतिम एकादश में दो बदलाव किया है और सरफराज खान की जगह मनन वोहरा तथा नवदीप सैनी की जगह कोरी एंडरसन को टीम में शामिल किया गया है। दिल्ली के लिए हर्षल पटेल अपना पदार्पण करेंगे। उन्हें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जगह अंतिम एकादश में चुना गया है। दिल्ली को अपने पिछले कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 71 रन से हार का सामना करना पड़ा था। विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर को भी मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों मात खानी पड़ी हैं। ऐसे में दोनों टीम की कोशिश फिर से जीत पर लगी है।


टीमें -

दिल्ली डेयरडेविल्स :गौतम गंभीर (कप्तान), जेसन रॉय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, क्रिस मौरिस, विजय शंकर, ग्लैन मैक्सवेल, शाहबाज नदीम, राहुल तेवतिया, ट्रेंट बोल्ट और हर्षल पटेल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्विंटन डी काक (विकेटकीपर), मनन वोहरा, अब्राहम डिविलियर्स, मंदीप सिंह, कोरी एंडरसन, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।