
Tonk Zila Pramukh Results : टोंक जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस की रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की गई है। 10 साल बाद जिला परिषद की सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया। कांग्रेस की अलका बैरवा टोंक की नई जिला प्रमुख बनीं। कांग्रेस प्रत्याशी अलका बैरवा ने भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बैरवा को 21 मतों से शिकस्त दी। जिला परिषद की कुल 31 सीटों में से 25 पर कांग्रेस का एकतरफा बहुमत था। कांग्रेस की दावेदार अलका बैरवा को 26 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बैरवा को 5 मत मिले।
जिला प्रमुख के निर्वाचन के अगले दिन 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव होगा। इसके बाद 27 नवंबर को जिले की सभी पंचायत समितियों के मुख्यालयों पर प्रधान पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। वहीं, 28 नवंबर को उप प्रधान पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। इन सभी पदों के निर्वाचन में भी जिला प्रमुख चुनाव की तरह ही नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी और आवश्यकता होने पर मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस तरह चार दिनों तक चलने वाली निर्वाचन प्रक्रिया के साथ जिले की जिला परिषद और पंचायत समितियों को नए मुखिया मिल जाएंगे।
न्यूज अपडेट हो रही है।