टोंक

Bisalpur Dam: बीसलपुर डेम नया रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ 4 दिन दूर, मानसून विदाई के बाद भी छलक रहा डेम

जयपुर की लाइफलाइन बीसलपुर डेम इस साल एक और रिकॉर्ड बनाने वाला है। बीसलपुर डेम इस साल अब तक दूसरी बार सर्वाधिक दिनों तक छलकने का रिकॉर्ड बनाने के बाद अब सबसे ज्यादा दिनों तक छलकने के रिकॉर्ड से डेम महज 4 दिन दूर है।

2 min read
Sep 22, 2025
बीसलपुर डेम के खुले दो गेट से पानी की निकासी जारी

Bisalpur Dam Overflow: जयपुर की लाइफलाइन बीसलपुर डेम इस साल एक और रिकॉर्ड बनाने वाला है। इस साल मानसून में डेम में पानी की शुरू हुई बंपर आवक मानसून विदा होने के बाद तक जारी है। वहीं बीसलपुर डेम इस साल अब तक दूसरी बार सर्वाधिक दिनों तक छलकने का रिकॉर्ड बनाने के बाद अब सबसे ज्यादा दिनों तक छलकने के रिकॉर्ड से डेम महज 4 दिन दूर है।

ये भी पढ़ें

Bisalpur Dam: 2019 में खोले गए थे बीसलपुर बांध के सबसे अधिक गेट, फिर भी नहीं टूटा था 2016 का यह रिकॉर्ड

वर्ष 2019 में सबसे ज्यादा दिनों तक छलका

बीसलपुर डेम निर्माण के बाद से लेकर अब तक 8 बार छलका है। वर्ष 2019 में डेम सबसे ज्यादा दिनों तक छलका और डेम के 17 गेट 64 दिनों तक खोलकर पानी की निकासी की गई। इस साल बीसलपुर डेम के 24 जुलाई को गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू हुई जो अब तक जारी है। हालांकि मानसून के मध्य में डेम में पानी की आवक में कमी आई और डेम के खुले गेटों की संख्या भी घटा दी गई। लेकिन मानसून विदाई से पहले फेज में डेम में एकाएक पानी की आवक तेज होने पर डेम के छह गेट तक खोलने पड़े।

दो गेट अब तक खुले

बीते रविवार तक बीसलपुर डेम के गेट संख्या 9 और 11 एक- एक मीटर तक खोलकर 12020 क्यूसेक पानी की निकासी लगातार बनास नहर में की जा रही है। त्रिवेणी में पानी का बहाव अब भी तेजी से बना हुआ है जिसके चलते आगामी दिनों में डेम के कुछ और गेट खोले जाने की संभावना जल संसा​धन विभाग के अधिकारियों ने जताई है।

अब तक 117 टीएमसी पानी नहर में छोड़ा

बीसलपुर बांध से पानी की निकासी सोमवार को 60वें दिन भी जारी रही। मानसून के इस सीजन में बांध से अब तक 117 टीएमसी पानी छोड़ा जा चुका है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि मानसून का तीसरे चरण सक्रिय रहने से त्रिवेणी में पानी की बहाव बना हुआ है। इंजीनियरों के अनुसार फिलहाल बांध के 2 गेट खोल कर पानी की निकासी जारी रखी जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी एक सप्ताह तक बांध में पानी की आवक बनी रहने की संभावना है।

कब कितने दिन तक छलका बीसलपुर डेम

र्ष गेट खोलेगेट बंद किएकुल इतने दिन खुले गेटखुले गेटों की संख्या
200411.08.20042.09.20042304
200619.08.20068.9.20062106
201411.08.201426.09.20144704
201609.08.201622.09.20164508
201919.08.201921.10.20196417
202226.08.202204.10.20224004
202406.09.202409.10.243406
202524.07.25----06

ये भी पढ़ें

Bisalpur Dam : इस बार एक रेकॉर्ड टूटा, दूसरा टूटने के करीब; इतने दिन से खुले हैं बीसलपुर बांध के गेट

Updated on:
22 Sept 2025 02:03 pm
Published on:
22 Sept 2025 01:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर