टोंक

Bisalpur Dam : इस बार एक रेकॉर्ड टूटा, दूसरा टूटने के करीब; इतने दिन से खुले हैं बीसलपुर बांध के गेट

Bisalpur Dam : बीसलपुर बांध ने इस बार पहली बार जुलाई माह में छलक कर एक नया रेकॉर्ड बनाया है। अब दूसरा रेकॉर्ड भी बनने के करीब है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2025, 1:54 PM IST
Bisalpur-Dam-5
बीसलपुर बांध। फोटो: पत्रिका

टोंक। बीसलपुर बांध ने इस बार पहली बार जुलाई माह में छलक कर एक नया रेकॉर्ड बनाया है। जबकि सबसे अधिक दिन तक 2019 में 63 दिन तक गेट खोले गए थे। इस बार 57 दिनों से लगातार पानी की निकासी जारी है। ऐसे में दूसरा रेकॉर्ड बनने को तैयार है।

वहीं, सबसे अधिक निकासी का तीसरा रेकार्ड तोड़ने के करीब पहुंचता जा रहा है। मगर सबसे अधिक गेट खुलने का चौथा रेकॉर्ड नहीं बना पाया है। बांध से निकलती जलधारा अभी भी बनास नदी में हिलोरे ले रही है। शुक्रवार को बांध के गेट संख्या 9 को एक मीटर तक खोलकर बनास नदी में प्रति सैकंड 6 हजार 10 क्यूसेक पानी की निकासी जारी रही है।

2016 में हुई थी सबसे अधिक पानी की निकासी

अब तक सबसे अधिक पानी की निकासी 2016 में हुई थी। तब कुल 134.238 टीएमसी पानी बनास नदी में छोड़ा गया था। इस बार गुरुवार तक कुल 115 टीएमसी पानी की निकासी हो चुकी है।

2019 में खोले गए थे बांध के 17 गेट

बांध से सबसे अधिक गेट 2019 में कुल 17 गेट खोले गए थे। तब कुल 63 दिन तक पानी की निकासी चली थी। इस वर्ष 8 गेट खोले गए हैं। जलभराव में सहायक त्रिवेणी का गेज सबसे अधिक 2016 में 12 मीटर से अधिक पहुंच गया था। इस वर्ष कुछ घंटों के लिए 8 मीटर तक ही पहुंच पाया है।