टोंक

पुलिया से टकराई कार, दो दोस्तों के सामने तीसरे दोस्त ने तोड़ा दम

डिग्गी थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में अनियंत्रित होकर कार पुलिया से टकराने से एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर घायल को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया।

less than 1 minute read
Apr 14, 2023
photo_6181651983258203257_y.jpg

मालपुरा. डिग्गी थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में अनियंत्रित होकर कार पुलिया से टकराने से एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर घायल को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया। थानाधिकारी कप्तान सिंह ने बताया कि नारायणपुरा तन लावा निवासी हरिओम जाट पुत्र सूरजकरण जाट, आशीष गुर्जर पुत्र प्रहलाद गुर्जर निवासी गरजेडा और विकास जाट निवासी चोगाई कार में प्रतापपुरा से गरजेडा की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान बीच रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर रास्ते में बनी पुलिया से जा टकराई। इससे गाड़ी पलटी खाकर खेतों में जाकर गिर गई। हादसे में हरिओम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और आशीष गुर्जर गंभीर घायल हो गया। वहीं विकास जाट के मामूली चोट आई है।

इसे वहां मौजूद रमेश जाट खेत पर कार्य कर रहा था। उसने राजकीय चिकित्सालय डिग्गी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे जयपुर रैफर किया गया। वहीं मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर पूर्व सरपंच इंद्रपाल जाट व पूर्व डीआर किशनलाल फगोडिय़ा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सडक़ हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

गाड़ी की रफ्तार भी इतनी तेज बताई जा रही है कि पुलिया पर लगा पत्थर भी टूट कर खेत पर जाकर गिर पड़ा। घटना के अनुसार तीनों दोस्त युवक गाड़ी से आशीष गुर्जर को अपने गांव गरजेडा छोड़ने जाना बताया जा रहा है। मृतक युवक पढ़ाई करता था और मालपुरा कमरा लेकर अध्ययन कर रहा था।

Published on:
14 Apr 2023 12:33 pm