7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदमाशों पर सख्ती, चार और अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली

जिले में अब 458 एचएस - 295 और बदमाशों की बना रखी है डोजियर

less than 1 minute read
Google source verification
बदमाशों पर सख्ती, चार और अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली

बदमाशों पर सख्ती, चार और अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली

बीकानेर. शहर में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस का डंडा चलने लगा है। जिला पुलिस ने कोटगेट थाने के चार और आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। चारों बदमाशों पर मारपीट, जानलेवा हमला, लूटपाट, धमकाने, रंगदारी मांगने एवं फायरिंग करने के मामले दर्ज हैं।

इन बदमाशों की डोजियर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) हरीशंकर, सीओ सिटी दीपचंद एवं कोटगेट एसएचओ गोविन्द सिंह चारण के नेतृत्व में तैयार की गई थी।

सभी अव्वल दर्जे के बदमाश

एएसपी ने बताया कि छींपों का मोहल्ला निवासी आवेश खान (28) पुत्र गुलाम मुस्तफा, पंचमुखा हनुमान मंदिर निवासी धनराज (32) पुत्र सत्यनारायण माली, रानीबाजार निवासी रामचन्द्र (40) पुत्र लेखराम एवं चौतीना कुआं निवासी रवि (35) पुत्र लक्ष्मीनारायण मोदी आदतन अपराधी है। इनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। यह अव्वल दर्जे के बदमाश हैं। चारों आए दिन मारपीट, व्यापारियों को धमकाने जैसी वारदातें करते रहते हैं।


अब जिले में हुए 458 हिस्ट्रीशीटर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) हरीशंकर ने बताया कि चार नए बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खुलने से जिले में हिस्ट्रीशीटरों की संख्या 458 हो गई है। पिछले साल 22 और इस साल अब तक 10 आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। जिले में अब 295 सक्रिय बदमाशों की डोजियर तैयार की जा चुकी है।

बदमाशों को भेजेंगे जेल

आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्ती से निपटेंगे। कोटगेट थाने के चार बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। 295 और बदमाशों की डोजियर बनाई हुई है। बदमाशों को अपराध करने की छूट नहीं दे सकते। बदमाशी करने वालों को जेल भिजवाएंगे।
तेजस्वनी गौतम, पुलिस अधीक्षक