टोंक

अखाड़ा बना कांग्रेस का ‘मेरा बूथ मेरा गौरव‘ कार्यक्रम, यहां हुआ जमकर हंगामा

www.patrika.com/rajasthan-news

3 min read
Jul 04, 2018

टोंक। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए एकजुट करने को लेकर प्रदेश भर में ‘मेरा बूथ मेरा गौरव‘ सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। लेकिन अब यह सम्मेलन अखाड़ा बनते नजर आ रहे हैं। टोंक के मालपुरा में आयोजित मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में उस समय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर आस्तीनें चढ़ा ली जब स्थानीय नेताओं को स्वागत के लिए मंच पर नहीं बुलाया गया।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार मालपुरा में बुधवार को जयपुर रोड स्थित पाण्डुकशिला में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के आपसी गुटों में बंटे होने के चलते पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी का अतिथियों के स्वागत के लिए मंच पर नाम नहीं बोलने पर कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया तथा जोरदार हंगामा हो गया। जिसके चलते आपसी तू-तू मैं-मैं में मंच का माइक ही गिरा दिया। संचालनकर्ता को नीचे उतारने की मांग करने लगे।

ये भी पढ़ें

एेसे फैलता है एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को हुआ एेसा ये कैंसर, जानें क्या हैं लक्षण

कांग्रेस के मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा पांच घंटे के इंतजार के बाद एआईसीसी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे, सह-प्रभारी देवेन्द्र यादव, कार्यक्रम के राष्ट्रीय समन्वयक नवीन शंकर पाण्डे के पहुंचने पर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी का अतिथियों के स्वागत के लिए मंच पर नाम नहीं पुकारे जाने पर रामबिलास चौधरी के समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया तथा कार्यकर्ता खड़े होकर मंच के सामने आकर हंगामा मचाने लगे। कार्यकर्ताओं ने मंच संचालनकर्ता पीसीसी सचिव बालेन्दु सिंह शेखावत को नीचे उतारने की मांग करते हुए मंच के मायक को ही गिरा दिया। अचानक कार्यक्रम में हुई हंगामे को समय रहते पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बीच-बचाव करते हुए शांत किया।

कार्यकर्ताओं ने बाहरी क्षेत्र से चुनाव लडऩे के लिए क्षेत्र में आ रहे प्रत्याशियों को भी मंच से नीचे उतारने की मांग की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एआईसीसी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मां समझकर कार्यकर्ता पार्टी हित में कार्य करे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यक्रम बूथ को मजबूत करने तथा बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने के लिए चलाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव की जीत में कार्यकर्ताओं की अहम् भूमिका होती है। सह-प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ३६ कौम को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है इसका इतिहास १२३ साल पुराना है।

राष्ट्रीय समन्वयक नवीन शंकर पाण्डे ने मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम की जानकारी दी। सांसद रघु शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की रीति नितियों के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की बात कही। इससे पूर्व कार्यक्रम को प्रदेश प्रभारी मंजू शर्मा, पी. आर. खटाणा, धूपसिंह पूनिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, पूर्व मंत्री डॉ. सुरेन्द्र व्यास, प्रभारी एडवोकेट महावीर तोगड़ा, रामदेव गुर्जर, पंकज दाधीच, राजेश नागौरा, केसरलाल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव बैरवा, रामप्रसाद साहू, सतवीर चौधरी, गोपाल गुर्जर ने भी सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं को बांधे रखा। संचालन पीसीसी सचिव बालेन्दु सिंह शेखावत ने किया।

दावेदारों ने किया स्वागत: कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में अपनी एक अमिट छाप छोडऩे के लिए विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे पार्टी के नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत द्वार व अपने सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ अतिथियों का स्वागत किया। पचेवर में सरपंच घनश्याम गुर्जर ने, पुरूषोतम फागणा ने गणवर में, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने दूदू रोड पर बहरिया बालाजी के सामने, पूर्व उप प्रधान गोपाल गुर्जर ने जयपुर रोड पर अपने निवास के सामने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के नेताओंं का स्वागत किया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान व एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सतवीर चौधरी, धूपसिंह पूनिया, केसरलाल चौधरी ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित हुजूम के साथ सभा स्थल में प्रवेश किया।

पाण्डाल छोटा पड़ा: कांग्रेस की ओर से मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल सेवा सदन में किया। पिछले चार साल की अवधि में यह पहली बार रहा कि कांगे्रस के कार्यक्रम में अपार भीड़ उमड़ी जिसके चलते पाण्डाल छोटा पड़ गया। जिससे कई कांग्रेसजनो को बाहर ही खड़ा रहने को मजबूर होना पड़ा।

ये भी पढ़ें

‘रेस 3’ के बाद अब सलमान की 2020 की ईद फीकी करने की तैयारी में रणबीर-संजय
Published on:
04 Jul 2018 07:24 pm
Also Read
View All