टोंक

Tonk Protest: सोशल मीडिया पोस्ट पर विवादित पोस्ट के बाद मचा बवाल, सड़कों पर उतरे लोग

राजस्थान में टोंक जिले के बहिर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

less than 1 minute read
Sep 20, 2025
सड़कों में जुटी भीड़। फोटो: सोशल

टोंक। राजस्थान में टोंक जिले के बहिर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। पोस्ट के वायरल होते ही एक समुदाय विशेष के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह पोस्ट उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है और इसके जिम्मेदार व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, इस मामले में किसी की ओर से कोई मामला थाने में दर्ज नहीं करवाया गया है। लेकिन, पुलिस विवादित पोस्ट की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में हैरान कर देने वाला मामला, महज 10 रुपए नहीं मिले तो किशोर ने खुद को उतारा मौत के घाट

दरअसल, एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाला। जिसके वायरल होते ही बहीर क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतर आए। विरोध-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एएसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने काफी समझाइश के बाद मामला शांत करवाया।

ये भी पढ़ें

Jaipur: जिस जेल से सीएम को मिली थी धमकी, अब उसी जेल से दीवार फांदकर भागे दो कैदी; मचा हड़कंप

Also Read
View All

अगली खबर