टोंक

Municipal elections 2019: जिला प्रभारी मंत्री ने कहा, स्थानीय को प्राथमिकता, बागी-दागी पर सोचेगी कांग्रेस

कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक हुई। इसमें राजस्थान के श्रम, सहकारिता मंत्री, जिला प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने निकाय चुनाव पर चर्चा की।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2019, 10:54 AM IST
Municipal elections 2019: जिला प्रभारी मंत्री ने कहा, स्थानीय को प्राथमिकता, बागी-दागी पर सोचेगी कांग्रेस
Municipal elections 2019: जिला प्रभारी मंत्री ने कहा, स्थानीय को प्राथमिकता, बागी-दागी पर सोचेगी कांग्रेस

टोंक. कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक हुई। इसमें राजस्थान के श्रम, सहकारिता मंत्री, जिला प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता ने चुनाव पर प्रकाश डाला। बैठक में राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री दिग्विजय सिंह की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

इसके बाद टीकाराम जूली ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में आपसी मनमुटाव भुलाकर कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। आमजनता में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ाया जाए। राज्य सरकार के जनहित की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरुक करें और इसका अधिक से अधिक लाभ लोगों को दिलाएं।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि टिकिट मांगना सबका हक है, लेकिन पार्टी जिसको भी टिकिट दे उसको जिताना भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की मूल भावना सर्वधर्म सम्भाव है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच और जनता के साथ है।

जिला प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि बैठक को पूर्व विधायक कमल बैरवा, पूर्व जिला प्रमुख रामबिलास चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौरासिया, ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह मुकुल, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक ने भी सम्बोधित किया।

बैठक में जिला महामंत्री सलीमुद्दीन खान, हंसराज चौधरी, पंडित शैलेन्द्र शर्मा, सुनिल बंसल, विकास विजयवर्गीय, रामलाल संडीला, इम्तियाज खान, युसुफ यूनिवर्सल, विकास लोदी, नईम आपोलो आदि मौजूद थे। बैठक के बाद जिला प्रभारी मंत्री टीकाराम ने प्रेस को बताया कि नगर परिषद चुनाव में वार्डपार्षद प्रत्याशी के लिए स्थानीय व्यक्ति को ही प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही दागी और बागी पर भी कांग्रेस विचार करेगी।

Updated on:
31 Oct 2019, 10:54 AM IST
Published on: