
शिकायत पर खाद्य मंत्री रमेश मीणा ने किया औचक निरीक्षण, बंद मिली दुकान को कराया सीज
दूनी. जयपुर से कोटा जा रहे राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा बुधवार दोपहर अचानक दूनी में राशन की दुकान का निरीक्षण करने पहुंच गए। दुकान बंद व दुकानदार के नदारद मिलने पर मौजूद अधिकारियों को दुकान सीज करने के निर्देश देकर तत्काल कोटा के लिए रवाना हो गए।
सूचना के बाद अन्य उचित मूल्य दुकानदारों सहित व्यापारियों में हडक़म्प मच गया। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा दोपहर बाद अधिकारियों के लवाजमें के साथ घाड़ मार्ग स्थित दुर्गालाल तैली की दुकान पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान दुकान बंद व दुकानदार दुर्गालाल तेली नदारद मिला।
इससे नाराज खाद्य मंत्री ने मौजूद प्रवर्तन निरीक्षक भजनलाल मीणा सहित अधिकारियों को तत्काल दुकान सीज कर कार्रवाई के निर्देश देकर कोटा के लिए रवाना हो गए। इसके बाद अधिकारियों ने दुकान को सीज कर चले गए। प्रवर्तन निरीक्षक मुनेशकुमार मीणा, सुरजभान सिंह सहित आस-पास के लोग भी मौजूद थे।
पुलिस को भी नहीं लगी मंत्री के आने की खबर
किसी मंत्री के क्षेत्र में आने से पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से जिला पुलिस विभाग का एस्कोट दस्ता जिले की सीमा शुरू होने से समाप्त होने तक साथ ही रहता है, लेकिन दूनी में उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण करने पहुंचे खाद्य मंत्री रमेश मीणा की सूचना एस्कोट दल को नहीं मिल पाई। खाद्य मंत्री जब उचित मूल्य दुकान पहुंचे इसके बाद पुलिस तथा अन्य अधिकारी आए। दूनी थानाप्रभारी बाबूलाल टेपण का कहना है कि मंत्री के दूनी आगमन की कोई सूचना नहीं है।
शिकायत पर आए थे निरीक्षण करने
दुर्गालाल तेली की उचित मूल्य दुकान की उपभोक्ता सप्ताह में दुकान नहीं खुलने सहित अन्य शिकायत टोंक कार्यालय व जयपुर मंत्री के कार्यालय तक थी। इसी के तहत उन्होंने दुकान का निरीक्षण किया है। जांच होने तक दुकान सीज रहेंगी।
-भजनलाल मीणा प्रवर्तन निरीक्षक, टोंक
Published on:
31 Oct 2019, 10:34 AM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.