
पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में 17 जने हुए घायल
पीपलू (रा.क.). उपखंड क्षेत्र के बाजपुरा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में 17 जने घायल हुए हैं। जानकारी अनुसार बाजपुरा में एक पक्ष के विनोद पुत्र रामस्वरूप शराब पीकर सडक़ पर गिर गया था। उसके गिरने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने शराब के नशे में सडक़ पर से उठाया।
इस पर विनोद के पक्ष ने गलतफहमी में दूसरे पक्ष से मारपीट का उलाहना देते हुए कहासुनी शुरू कर दी। कहासुनी पर बात खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियां बरसाते हुए लात-घूंसे चलाए। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश भी बताई जा रही थी।
घटना में विनोद पक्ष के नौ जने तथा दूसरे पक्ष के 8 जने घायल हुए हैं। इनमें कुछ के तो सिर में गंभीर चोटे भी आई है। सभी घायलों का पीपलू सामुदायिक चिकित्सालय पर इलाज चल रहा है। घायलों में एक पक्ष के विनोद पुत्र रामस्वरूप, कालू पुत्र रामस्वरूप, केदार पुत्र बजरंग, राजेश पुत्र रतन, रामस्वरूप पुत्र बजरंगलाल, कैलाशी पत्नी रतन, रामनारायण पुत्र बजरंग, रतन पुत्र बजरंग, देशराज पुत्र केदार, छोटू पुत्र बजरंग घायल हुए हैं।
वहीं दूसरे पक्ष से सूरज पुत्र लालाराम, लालाराम पुत्र श्योदान, अनीता पत्नी कजोड़, उगंता पत्नी कालूराम, अंबालाल पुत्र जगदीश, मोहन पुत्र प्रताप, कजोड़ पुत्र गोलू, शंकर पुत्र प्रताप घायल हुए हैं। झगड़े की सूचना पर पीपलू पुलिस उपाधीक्षक रामगोपाल बसवाल, पीपलू थानाधिकारी अनिल पांडे, एएसआई जाहिद मियां, कांस्टेबल रामराज चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मामले की जानकारी लेते हुए मौका रिपोर्ट बनाई। मामले में दोनों पक्षों की ओर पीपलू थाने में मारपीट की रिपोर्ट करवाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।
Updated on:
30 Oct 2019, 4:53 PM IST
Published on:
30 Oct 2019, 4:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.