30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

municipal elections 2019: पार्षद बनने की होड़, कांग्रेस ने लिए 280 आवेदन

Municipal elections 2019: नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों से वार्ड पार्षद के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Jalaluddin Khan

•

Updated: 30 Oct 2019, 11:17 AM IST

municipal elections 2019: पार्षद बनने की होड़, कांग्रेस ने लिए 280 आवेदन

municipal elections 2019: पार्षद बनने की होड़, कांग्रेस ने लिए 280 आवेदन

टोंक. नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों से वार्ड पार्षद के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। पहले दिन करीब 280 आवेदन प्रस्तुत किए गए। वहीं भाजपा ने भी आवेदन लेने शुरू किए हैं। हालांकि कांग्रेस के मुकाबले भाजपा के पास कम आवेदन आए हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने बताया कि जिला कांगे्रस कार्यालय में पार्षद प्रत्याशी के लिए आवेदन लेने शुरू किए हैं। कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान व अन्य की ओर से प्रत्याशियों से आवेदन लिए जाए रहे हैं। इधर, दोनों की पार्टियों ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण ने बताया कि चुनाव को लेकर बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे बैठक होगी। इसमें सहकारिता व श्रम मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री टीकाराम जुली, जिला प्रभारी संगठन राजेन्द्र चौधरी शिरकत करेंगे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने बताया कि टोंक नगर परिषद चुनाव में प्रभारी हिरेन्द्र शर्मां को लगाया गया है। वे भी बुधवार को टोंक आएंगे।

आचार संहिता की पालना सख्ती से हो
इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी के.के. शर्मा ने कलक्टर सभागार में नगर परिषद चुनाव की तैयारियों सम्बन्धी बैठक ली। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में जो कार्य चल रहे हैं वो ही जारी रहेंगे। जो कार्य स्वीकृत है और शुरू नहीं किए गए वे शुरू नहीं हो पाएंगे। अब किसी कार्य की स्वीकृति भी जारी नहीं की जाए।

उन्होंने सम्बन्धित विभागों को उनकी जिम्मेदारी के अनुसार पूर्ण रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए। मतदान केन्द्रों तक जाने के लिए निर्धारित रुट चार्ट दो दिन में प्रस्तुत करने और मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन पूर्ण करने को कहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कानून व्यवस्था, संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केन्द्र, वाहन व्यवस्था, गणना स्थल व गणना की व्यवस्था, वीडियोग्राफी,चुनाव प्रशिक्षण एवं अन्य चुनाव सम्बन्धी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवनीत कुमार आदि मौजूद थे।