30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आतिशबाजी की चिंगारी से फ्लावर डेकोरेशन की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख

घास भैरूं की सवारी दौरान आतिशबाजी के बीच उठी चिंगारी से फ्लावर डेकोरेशन दुकान में लगी आग में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 30 Oct 2019, 5:26 PM IST

आतिशबाजी की चिंगारी से फ्लावर डेकोरेशन की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख

आतिशबाजी की चिंगारी से फ्लावर डेकोरेशन की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख

टोडारायसिंह. शहर में घास भैरूं की सवारी दौरान आतिशबाजी के बीच उठी चिंगारी से फ्लावर डेकोरेशन दुकान में लगी आग में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने बताया घटना सोमवार देर रात उस समय पर हुई, जब ब्रह्मअखाड़ा के निकट घास भैरूं की सवारी निकल रही थी।

पुलिस के अनुसार आतिशबाजी के दौरान पटाखों की चिंगारी से मुख्य बाजार में स्थित फ्लावर डेकोरेशन की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आतिशबाजी के बीच दुकानों में आग की लपटे उठने लगी। भीड़ ने दुकान का शटर खोलने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटों के बीच नाकाम रहे।

सरिये से शटर को तोड़ कर ऊंचा किया। सूचना पर नगरपालिका टोडारायसिंह की दमकल मौके पर पहुंची तथा करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन आग में दुकान में रखा लाखों रुपए की फ्लावर डेकोरेशन का सामान जलकर राख हो गया। इधर, दुकान मालिक सालग्यावास निवासी नंदकिशोर पुत्र दुर्गालाल ने आग की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पांच ट्रॉली कड़बी में लगी आग, जलकर राख
पीपलू (रा.क.). क्षेत्र के कल्याणपुरा की ओर जाने वाले रास्ते पर सोमवार देर शाम एक खेत पर रखी पांच ट्रॉली कड़बी किन्हीं कारणों से आग लगने के चलते जलकर राख हो गई। शंकर जांगिड़ के खेत पर सीर ले रखे हीरालाल गुर्जर की पांच ट्रॉली कड़बी में आग लगने के चलते जलकर राख हो गई।

इसकी कीमत करीब 30000 रुपए है। सूचना पर वहां से गुजर रहे लोगों ने किसान हीरालाल को दी तो वह दौडकऱ मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने के प्रयास भी किए, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि वह उसे नहीं बुझा पाया। हंसी-खुशी दिवाली मना रहे किसान हीरालाल व उसके परिवार की खुशियां गम में बदल गई।

आग से सात ट्रॉली कड़बी जल कर राख
लाम्बाहरिसिंह. देवल पंचायत के बाघपुरा गांव स्थित बाड़े में सोमवार शाम अज्ञात कारणों से ज्वार की कड़बी आग की चपेट में आ गई। आग को देख पहुंचे ग्रामीणों ने टेंकरों व अन्य संसाधनों से आग बझाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर मालपुरा से पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। दमकल कर्मी इकराम ने बताया कि रामचन्द्र गुर्जर के बाड़े में आग से सात ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया।

डेढ़ लाख हुआ नुकसान
निवाई. इन्द्रा कॉलोनी में रविवार देर रात शॉट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। इससे करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। इन्द्रा कॉलोनी निवासी भागचंद जैन के मकान में अचानक हुए शॉट सर्किट से आग लग गई। घर से धुआं निकलती देख पड़ोसियों ने भागचंद को दूरभाष पर सूचना दी।

मकान मालिक लक्ष्मी पूजन के लिए अपने गांव सिरस गए हुए थे। सूचना मिलते ही भागचंद निवाई आए तो घर में रखा सोफा, डबल बेड व कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलते ही एएसआई लक्ष्मीनारायण मौके पर पहुंचे। मकान मालिक भागचंद जैन ने पुलिस को आग से करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान होना बताया।