टोंक

Rajasthan Politics: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा को बताया अपना मित्र, फिर कह डाली ऐसी बात

Madan Dilawar: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि डोटासरा मेरे मित्र हैं, लेकिन…

2 min read
Feb 08, 2026
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा। पत्रिका फाइल फोटो

टोंक। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि डोटासरा मेरे मित्र हैं लेकिन एक नंबर के बेशर्म और बेईमान है। शिक्षा मंत्री शुक्रवार रात को निवाई आए थे।

मीडिया से बातचीत में मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस का काम विरोध करना है। कांग्रेस तो यह चाहती थी कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर नहीं बने। जिसका राम निकल जाता है वह मृत हो जाता है, इसीलिए तो धीरे-धीरे कांग्रेस मृत की ओर बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें

Elevated Road: जयपुर में यहां जल्द शुरू होगा एलिवेटेड रोड का काम, 4.5KM की दूरी सिर्फ 9 मिनट में होगी तय

शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों और सुधारों को प्राथमिकता दी जा रही है। पहले राजस्थान शिक्षा के मामले में देश में 11वें स्थान पर था, जो पिछले दो वर्षों में सुधार के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचा है।

कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण

निवाई पहुंचे पर विधायक रामसहाय वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने मंत्री मदन दिलावर का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री मदन दिलावर ने नगरपालिका मंडल निवाई की ओर से करोड़ों रुपए की लागत से विकसित शहीद स्मारक, दांडी यात्रा स्मारक, कामधेनु स्मारक, चौपाटी, सेंट्रल पार्क, अंबेडकर सामुदायिक भवन एवं डोम सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

शाही अंदाज में बग्गी पर सवार होकर पहुंचे टीलेश्वर महादेव मंदिर

लोकार्पण के बाद शिक्षा मंत्री शिवाजी पार्क से शाही अंदाज में बग्गी पर सवार होकर गाजे-बाजे और लवाजमे के साथ टीलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया। मंदिर परिसर में लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को उत्सव का रूप दे दिया।

शिक्षा मंत्री का माली समाज, खटीक समाज सहित अन्य समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह, भाजपा नेता नरेश बंसल, पार्षद परसराम कुमावत, ईओ मनोहर लाल जाट सहित कई पार्षद, जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

Four-lane Overbridge: अलवर में यहां बन रहा पहला ऐसा फोरलेन ओवरब्रिज, जहां नीचे अंडरपास भी बनेगा

Also Read
View All

अगली खबर