टोंक

Tonk: बावड़ी में स्नान कर कपड़े सुखाकर चले गए 2 बच्चे, डूबने की आशंका में प्रशासन की 2 घंटे हो गई मशक्कत

Tonk News: ऐतिहासिक बावड़ी पर उस समय हड़कंप मच गया जब दो बच्चों के कपड़े बावड़ी के किनारे लावारिस हालत में मिले।

less than 1 minute read
Aug 30, 2025
बावड़ी किनारे पड़े कपड़े। फोटो: पत्रिका

टोंक। ​रानोली उपतहसील मुख्यालय की ऐतिहासिक बावड़ी पर उस समय हड़कंप मच गया जब दो बच्चों के कपड़े बावड़ी के किनारे लावारिस हालत में मिले। कपड़ों को देखकर स्थानीय लोगों को उनके बावड़ी में डूबने का अंदेशा हुआ, जिसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी गई। इसके बाद नायब तहसीलदार राजेश चौधरी मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश के लिए 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत की।

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राजेश चौधरी तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। उन्होंने सबसे पहले दोनों बच्चों के कपड़ों की फोटो खींची और उन्हें गांव के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया ताकि कपड़ों की पहचान हो सके। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों से भी बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: आजादी के बाद पहली बार बुजुर्ग भाई-बहन पहुंचे समुद्र हिलोरने, ओढ़ाई चुनरी; पिलाया पानी

यह था मामला?

सुबह स्कूल जाने से पहले कुछ बच्चे बावड़ी में नहाने गए थे। इसी दौरान दो बच्चे मोहित सैनी और नसीम खां नहाने के बाद जल्दबाजी में अपने कपड़े वहीं भूल गए। जब कई घंटों तक कपड़े वहीं पड़े रहे, तो आसपास के लोगों की नजर उन पर पड़ी। लोगों ने कपड़ों को देखकर बच्चों के डूबने की आशंका जताई और तुरंत प्रशासन को सूचित किया।

2 घंटे की खोजबीन के बाद सामने आई सच्चाई

करीब 2 घंटे की खोजबीन और पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आई। पता चला कि दोनों बच्चे अलग-अलग समय पर बावड़ी में स्नान करने गए थे। मोहित सैनी ने बताया कि वह सुबह स्कूल जाने की जल्दी में नहाने के बाद बदले गए कपड़े वहीं भूल गया था। वहीं, नसीम खां ने बताया कि वह अपने पिता को जयपुर दिखाने जाने की जल्दी में कपड़े भूल गया था। दोनों बच्चों के सुरक्षित होने की खबर मिलने के बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में यहां मोरेल के दो कच्चे बांध टूटे, नदी में आया उफान; यातायात रहा बंद

Also Read
View All

अगली खबर