टोंक

Israel-Iran War: सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह, आखिरकार HPCL ने किया बड़ा दावा, यहां जानें

Fuel Crisis Rumors: मध्य पूर्व एशिया में युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल रही हैं। एचपीसीएल ने राजस्थान सहित देशभर में ईंधन की आपूर्ति सामान्य होने की बात कही है।

less than 1 minute read
Mar 10, 2026
फाइल फोटो- पत्रिका

निवाई। मध्य पूर्व एशिया में अमरीका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी को लेकर तेजी से फैल रहे संदेशों के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है। राजस्थान सहित देशभर में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से जारी है।

ये भी पढ़ें

Dholpur News: बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण देख भड़के कलक्टर, आनन-फानन में गरजा पीला पंजा, मकानों-दुकानों को मिट्टी में मिलाया

दावे भ्रामक और निराधार

एचपीसीएल ने अपने ग्राहकों को भेजे आधिकारिक टेक्स्ट मैसेज में बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे कई दावे भ्रामक और निराधार हैं, जिनका वास्तविक स्थिति से कोई संबंध नहीं है। कंपनी के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों के साथ राजस्थान में भी पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और किसी प्रकार की घबराहट में आकर अनावश्यक खरीदारी करने की जरूरत नहीं है।

लोगों से की गई अपील

कंपनी ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि ईंधन की आपूर्ति मजबूत और स्थिर बनी हुई है तथा उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अपुष्ट सूचनाओं और अफवाहों पर भरोसा करने से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।

एचपीसीएल ने नागरिकों से ईंधन का उपयोग आवश्यकता के अनुसार और समझदारी से करने का आग्रह भी किया है, ताकि संसाधनों का संतुलित उपयोग बना रहे और अनावश्यक अफवाहों को बढ़ावा न मिले। राजस्थान में भी पेट्रोल पंपों पर सामान्य रूप से ईंधन की आपूर्ति जारी है और घबराने की कोई स्थिति नहीं है।

ये भी पढ़ें

Governor Health Update: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, जांच के दौरान बिगड़ी तबीयत

Also Read
View All

अगली खबर