टोंक

Tonk News: जयपुर-कोटा हाईवे पर स्कूटी सवार दंपती को डंपर ने मारी टक्कर, महिला की मौत

टोंक जिले के निवाई क्षेत्र में NH-52 पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुंसी चौकी के समीप मालियों की ढाणी मोड़ पर डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2026, 6:51 PM IST
Road Accident
Tonk Accident: सांकेतिक तस्वीर- पत्रिका

टोंक। जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-52) पर जयपुर से निवाई की ओर दुपहिया वाहन से आ रहे दंपती को मंगलवार दोपहर गुंसी गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दुपहिया सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और डंपर चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर गुंसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, बड़ागांव, निवाई निवासी गिरिराज प्रसाद सैन (60) पुत्र त्रिलोक चंद सैन अपनी पत्नी आशा देवी सैन के साथ दुपहिया वाहन से जयपुर से निवाई की ओर आ रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे दोनों गुंसी गांव के पास हाईवे पर पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनके दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

डंपर चालक और मृतका का पति घायल

टक्कर इतनी तेज थी कि दुपहिया वाहन पर सवार आशा देवी उछलकर सड़क पर जा गिरीं। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके पति गिरिराज प्रसाद सैन भी घायल हो गए। वहीं डंपर चालक अशोक जाट (32) पुत्र प्रहलाद जाट, निवासी भांडोली, थाना घाड़, जिला टोंक भी दुर्घटना में घायल हो गया।

घायलों को निवाई अस्पाताल में किया गया भर्ती

हादसे की सूचना मिलते ही गुंसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल निवाई पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर बाधित यातायात को सुचारु कराया।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

इधर, पुलिस ने मृतका आशा देवी के शव को कब्जे में लेकर निवाई अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना के बाद मृतका के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह डंपर की टक्कर सामने आई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

यह वीडियो भी देखें :

Updated on:
29 Sep 2026, 6:51 PM IST
Published on: